[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National बीजेपी के हमले के बाद चरणजीत सिंह चन्नी की टिप्पणी से कांग्रेस ने काटी ‘कन्नी’, जानें पूरा मामला

बीजेपी के हमले के बाद चरणजीत सिंह चन्नी की टिप्पणी से कांग्रेस ने काटी ‘कन्नी’, जानें पूरा मामला

0
बीजेपी के हमले के बाद चरणजीत सिंह चन्नी की टिप्पणी से कांग्रेस ने काटी ‘कन्नी’, जानें पूरा मामला

Charanjit Singh Channi remark on Amritpal Singh : लोकसभा में गुरुवार को बजट पर चर्चा के दौरान जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने ऐसी बात कही जिसको लेकर राजनीति तेज हो गई. कांग्रेस ने उनके बयान से पल्ला झाड़ लिया है. चन्नी ने आरोप लगाया कि बीजेपी के लोग 1975 की इमरजेंसी की बात करते हैं, लेकिन इस वक्त देश में ‘आर्थिक आपातकाल’ और ‘अघोषित आपातकाल’ लगा है. यह इमरजेंसी ही है कि पंजाब में 20 लाख वोटरों द्वारा चुने गए एक संसद सदस्य को रासुका के तहत जेल में रखा गया है. वह संसद में अपने क्षेत्र के लोगों की बात नहीं रख सकते. यह भी इमरजेंसी की तरह ही है. चन्नी ने इस दौरान हालांकि किसी का नाम नहीं लिया.

कांग्रेस सांसद चन्नी के बयान के बाद बीजेपी नेताओं ने दावा किया कि कांग्रेस सांसद खडूर साहिब लोकसभा से निर्वाचित हुए अमृतपाल सिंह का उल्लेख कर रहे थे, जो अमृतपाल खालिस्तान समर्थक है. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने मामले पर प्रतिक्रिया दी और कहा- संसद के अंदर दिये गये कांग्रेस सांसद चन्नी के बयान दुर्भाग्यपूर्ण हैं. इंदिरा गांधी की हत्या करने वाले खालिस्तानियों को आज चन्नी खुला समर्थन दे रहे हैं. इसका मतलब है कि कांग्रेस खालिस्तानियों के साथ है. बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा- कांग्रेस को जवाब देना होगा कि क्या पार्टी खालिस्तान के विचार का समर्थन करती है.

Read Also : बिहार, यूपी, दिल्ली पर बयान देकर बुरे फंसे पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी, विपक्ष ने कहा- शर्मनाक

चन्नी को लेकर कांग्रेस ने क्या कहा

कांग्रेस ने कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह के संदर्भ में अपने सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की टिप्पणी से दूरी बना ली है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ के माध्यम से पार्टी का विचार शेयर किया. उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह पर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा व्यक्त किये गये विचार उनके अपने हैं. ये किसी भी तरह से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रुख को नहीं दर्शाता हैं.

Previous article Good Sleeping Tips: अगर आप चाहते हैं बिस्तर पर जाते ही आ जाए गहरी नींद, तो फॉलो करें ये 10-3-2-1 का फॉर्मूला
Next article Xiaomi Mi Band 8 HyperOS Review: मी बैंड 8 को मिला नया अपडेट, इन दो फीचर्स से यूजर्स का अनुभव होगा और बेहतर
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel