[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Congress CWC Meeting: 26 जनवरी 2025 से कांग्रेस का ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’, एक साल तक चलेगा अभियान

Congress CWC Meeting: 26 जनवरी 2025 से कांग्रेस का ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’, एक साल तक चलेगा अभियान

0
Congress CWC Meeting: 26 जनवरी 2025 से कांग्रेस का ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’, एक साल तक चलेगा अभियान
Congress CWC Meeting

Congress CWC Meeting: कांग्रेस पार्टी 26 जनवरी 2025 से ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा’ निकालेगी. गुरुवार को सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 2025 से लेकर 26 जनवरी 2026 तक कांग्रेस पार्टी यह अभियान चलाएगी. जयराम रमेश ने बताया कि इसके तहत हम हर राज्य के गांव-गांव, कस्बा-कस्बा और शहर-शहर तक पदयात्रा करेंगे. उन्होंने बताया कि पद यात्रा में कांग्रेस के सभी बड़े नेता शामिल होंगे, जिसमें संविधान, लोकतंत्र, इलेक्शन कमीशन, अडानी समेत सभी मुद्दे उठाए जाएंगे. जयराम रमेश ने कहा कि कल बेलगावी में हम जय बापू, जय भीम और जय संविधान रैली आयोजित करेंगे.

भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस को ‘संजीवनी’

सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि हमारा मानना ​​है कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने कांग्रेस को संजीवनी दी है. भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस की राजनीति में एक अहम मोड़ था. इसके बाद कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की गई. अब हम 26 को जनवरी 2025 से एक साल तक चलने वाली संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा शुरू करेंगे.

कांग्रेस वर्किंग समिति ने की आज बैठक

गुरुवार को बेलगांव में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के कथित अपमान को लेकर पीएम मोदी समेत गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर हमला बोला. खरगे ने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी-पंडित जवाहरलाल नेहरू की विचारधारा और बाबासाहेब के सम्मान के लिए आखिरी दम तक लड़ेगी. इस दौरान खरगे ने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाये. उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में लोगों का विश्वास धीरे-धीरे कम होता जा रहा है.

सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस ने इन मुद्दों पर की चर्चा

सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस ने बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के कथित अपमान को लेकर बीजेपी पर हमला किया. कांग्रेस ने कहा कि इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस्तीफा देने के साथ-साथ देश से माफी भी मांगनी चाहिए. इसके अलावा कार्य समिति की बैठक के बाद कांग्रेस की ओर से एक प्रस्ताव पारित किया गया. इस प्रस्ताव में कांग्रेस ने एक देश-एक चुनाव, मंदिर-मस्जिद विवाद, मणिपुर की स्थिति, चीन के साथ सीमा समझौते, अर्थव्यवस्था की स्थिति, अदाणी समेत कई और मुद्दों का जिक्र करते हुए सरकार पर निशाना साधा गया है.

Also Read: CWC Meeting: पीएम मोदी और अमित शाह पर गरजे खरगे, राहुल गांधी ने EC पर उठाये सवाल, जानें सीडब्ल्यूसी बैठक की बड़ी बातें

Previous article मशाल कार्यक्रम के तहत होंगे पांच खेल
Next article नगर निगम के स्टोर रूम को लेकर बरपा हंगामा
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel