[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Congress: बघेल को असम… पायलट को केरल, कांग्रेस ने कसी कमर, चुनावी राज्यों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त

Congress: बघेल को असम… पायलट को केरल, कांग्रेस ने कसी कमर, चुनावी राज्यों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त

0
Congress: बघेल को असम… पायलट को केरल, कांग्रेस ने कसी कमर, चुनावी राज्यों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त
5 चुनावी राज्यों के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक

Congress: आगामी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है. पार्टी ने चुनावी राज्यों के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं. बुधवार को कांग्रेस ने वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की, जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को असम वहीं पार्टी महासचिव सचिन पायलट को केरल की जिम्मेदारी दी है. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है. असम के लिए बघेल, शिवकुमार और पार्टी की झारखंड इकाई के वरिष्ठ नेता बंधु तिर्की को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

कन्हैया कुमार भी बने पर्यवेक्षक

कांग्रेस ने असम के लिए इन प्रमुख नेताओं को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त करने के कुछ दिन पहले ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को राज्य से संबंधित स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया था. केरल के लिए पायलट के साथ कर्नाटक सरकार के मंत्री केजे जॉर्ज, राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी और पार्टी के युवा नेता कन्हैया कुमार को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है. केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ इस बार सत्ता की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. हाल के स्थानीय निकाय के चुनाव में उसने शानदार प्रदर्शन किया था.

मार्च और अप्रैल में हो सकते हैं पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव

तमिलनाडु एवं पुडुचेरी के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, तेलंगाना सरकार के मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी व उत्तराखंड विधानसभा के सदस्य काजी मोहम्मद निजामुद्दीन और पश्चिम बंगाल के लिए त्रिपुरा के वरिष्ठ नेता सुदीप रॉय बर्मन, बिहार में कांग्रेस के विधायक दल के नेता रहे शकील अहमद खान और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. इन राज्यों में इस साल मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है.

Previous article उजड़ते जंगल, नंगे होते पहाड़, पर्यावरण संकट की ओर पलामू
Next article भाजपाइयों से मारपीट के खिलाफ केंद्रा में विरोध रैली
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel