[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Cold Wave Warning : सावधान! अगले 5 दिनों तक चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Cold Wave Warning : सावधान! अगले 5 दिनों तक चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

0
Cold Wave Warning : सावधान! अगले 5 दिनों तक चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
अगले 5 दिनों तक चलेगी शीतलहर

Cold Wave Warning : नवंबर के दूसरे सप्ताह में ठंड ने अपना प्रकोप बढ़ना शुरू कर दिया है और अगले 5 दिनों तक उत्तर भारत के कई इलाकों में शीतलहर चलेगी. मौसम विभाग ने इस संबंध में अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार मध्यप्रदेश,हरियाणा, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में 15 नवंबर तक शीतलहर चलेगी. वहीं तमिलनाडु जैसे राज्यों में बारिश की भी संभावना है.

किन राज्यों में बढ़ेगी ठंड

नवंबर का दूसरा सप्ताह शुरू हो जाने की वजह से पूरे देश में ठंड की शुरुआत हो चुकी है. लेकिन कुछ खास राज्यों में ठंड ज्यादा पड़ने वाली है, जिसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और यह बताया है कि यहां लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. मौसम मौसम ने अपने बुलेटिन में बताया है कि हरियाणा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में 15 नवंबर तक शीतलहर चलेगी.

क्या कोहरे का असर दिखेगा?

बढ़ते ठंड की वजह से कई राज्यों में कोहरे का असर दिखेगा. ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली,असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ कोहरे की चपेट में रहेगा. कोहरे की वजह से विजिबिलिटी प्रभावित होगी.बढ़ते ठंड को देखते हुए आम लोगों से सावधान रहने की अपील की है.

ठंड से बचाव की जरूरत

शीतलहरी की वजह से बूढ़े और बच्चों को बचकर रहने की जरूरत है, क्योंकि उन्हें ठंड लग सकती है. जिसकी वजह से सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. इसके साथ ही जिनके फेफड़ों में तकलीफ है, उन्हें भी ठंड से बचने की जरूरत है. दिल्ली में बढ़ती ठंड की वजह से प्रदूषण का स्तर अति गंभीर स्थिति में पहुंच गया है, जिसकी वजह से लोगों में सांस संबंधित समस्याएं बढ़ रही हैं. जिन लोगों को एलर्जी की समस्या है, उन्हें और भी ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें : Tej Pratap Yadav : क्या बिहार चुनाव में किंग मेकर बनेंगे तेजप्रताप यादव? महुआ से जीते, तो तेजस्वी के राजनीतिक कद पर कितना होगा असर

Previous article 5 Eyes की एक आंख हुई बंद, अमेरिका के साथ नहीं साझा करेगी ऐसी खुफिया जानकारी, किस बात पर भड़का ब्रिटेन?
Next article Govinda Net Worth: कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा, जानिए कहां से होती है तगड़ी कमाई
Avatar Of Rajneesh Anand
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel