[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National हाड़ कंपाने वाली ठंड से अभी नहीं मिलने वाली राहत, 14 जनवरी तक के लिए आया IMD का अलर्ट

हाड़ कंपाने वाली ठंड से अभी नहीं मिलने वाली राहत, 14 जनवरी तक के लिए आया IMD का अलर्ट

0
हाड़ कंपाने वाली ठंड से अभी नहीं मिलने वाली राहत, 14 जनवरी तक के लिए आया IMD का अलर्ट
अगले कुछ दिन कैसा रहने वाला है मौसम, जानें (Photo: PTI)

Aaj ka Mausam : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक भीषण ठंड जारी रह सकती है. उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भीषण शीतलहर की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. दिल्ली में इस मौसम की पहली भीषण शीतलहर दर्ज की गई. देश की राजधानी में अगले दो दिन तक भी ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है. आईएमडी ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

विभाग के अनुसार, 12 और 13 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है. 14 जनवरी को भी कुछ इलाकों में शीतलहर जारी रह सकती है, हालांकि इसके बाद ठंड की तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आने की उम्मीद है.

झारखंड में शीतलहर की चेतावनी

आईएमडी ने झारखंड के कुछ हिस्सों में 13 से 16 जनवरी के बीच शीतलहर की आशंका के मद्देनजर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. विभाग ने बताया कि गढ़वा, पलामू, चतरा के अलावा लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिलों के लिए 13 से 16 जनवरी तक ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. वहीं, हजारीबाग जिले में 14 से 16 जनवरी के बीच शीत लहर की चेतावनी दी गई है.

राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप जारी

राजस्थान के कुछ हिस्सों में रविवार को भीषण शीतलहर की स्थिति देखने को मिली. अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. प्रदेश के पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी भागों में अगले दो दिन घना कोहरा छाया नजर आ सकता है. इन इलाकों में शीतलहर जैसी स्थिति से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है.

Delhi Weather 3
दिल्ली का मौसम

दिल्ली में कड़ाके की ठंड

दिल्ली के कुछ इलाकों में रविवार को शीतलहर की स्थिति बनी रही. सोमवार को भी शीतलहर की स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान विभाग की ओर से जताया गया है. 12 जुलाई को न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है.

बिहार में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में तापमान 1 से 2 डिग्री तक और गिरने की संभावना जताई है. सुबह और रात को कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है. इससे विजिबिलिटी कम होगी. विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने को कहा है.

यह भी पढ़ें : Fog And Cold Alert: मकर संक्रांति में हाड़ कंपाने वाली ठंड, 12, 13, 14 जनवरी को शीतलहर, इन इलाकों में कोल्ड डे अलर्ट

कश्मीर शीतलहर की चपेट में

कश्मीर में शीतलहर की स्थिति और भीषण हो गई है और न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है. आईएमडी ने कहा है कि 21 जनवरी तक मौसम शुष्क लेकिन बादल छाए रहने की संभावना है.

Previous article Suji Broccoli Chilla: नाश्ते में बनाएं सूजी-ब्रोकली चीला, चटनी या दही के साथ करें सर्व 
Next article Bihar Weather Alert: सावधान! बिहार के 11 जिलों में पारा 8 डिग्री से नीचे, 48 घंटे की राहत के बाद फिर लौटेगी हांड कंपाने वाली की ठंड
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel