[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Cold Wave Warning : अभी और बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने शीतलहर और कोहरे का जारी किया अलर्ट

Cold Wave Warning : अभी और बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने शीतलहर और कोहरे का जारी किया अलर्ट

0
Cold Wave Warning : अभी और बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने शीतलहर और कोहरे का जारी किया अलर्ट
कोहरे और शीतलहर का अलर्ट (Photo: PTI)

Cold Wave Warning : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 18 से 22 दिसंबर के बीच उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. वहीं 18 से 21 दिसंबर के दौरान उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में भी कोहरा देखने को मिल सकता है. इसके अलावा 18 से 22 दिसंबर तक पूर्वोत्तर भारत और 18 से 20 दिसंबर के बीच हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, बिहार और झारखंड के कुछ स्थानों पर भी घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है.

विभाग के अनुसार, 18 और 19 दिसंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है. इस दौरान ठंडी हवाओं के कारण तापमान में तेज गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड अधिक महसूस होगी. 18 से 23 दिसंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कई स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है.

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना

विभाग के अनुसार, 20 और 21 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बारिश या बर्फबारी हो सकती है. इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. 20 और 21 दिसंबर को पंजाब के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और कुछ स्थानों पर ठंड बढ़ सकती है.

राजस्थान के कई इलाकों में तापमान में गिरावट

राजस्थान के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट होने से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी दो-तीन दिन मौसम शुष्क बना रहेगा. वहीं, एक नये पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 18-22 दिसंबर को बादल छाए रहने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Mausam: कोहरे की चादर में लिपटे रहेंगे ये राज्य, सर्द हवा से बढ़ेगी सिरहन, मौसम फिर लेगा करवट

उत्तर प्रदेश शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में

उत्तर प्रदेश के बड़े हिस्से में बुधवार को कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर रहा. इस बीच, स्थानीय मौसम कार्यालय ने घने कोहरे की स्थिति को लेकर 15 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 20 से अधिक जिलों को येलो अलर्ट के तहत रखा गया है.

Previous article Bihar Ka Mausam: कांप रहा बिहार! कोहरे और शीतलहर के बीच अब बारिश की आफत, जानिए कब तक जारी रहेगी कंपकंपी
Next article Aaj ka Rashifal 18 December 2025: आज का दिन इन 6 राशियों के लिए रहेगा खास, पढ़ें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel