[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Aaj ka Mausam : ठंडी हवाओं से कांपेंगे लोग, IMD ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट

Aaj ka Mausam : ठंडी हवाओं से कांपेंगे लोग, IMD ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट

0
Aaj ka Mausam : ठंडी हवाओं से कांपेंगे लोग, IMD ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट
शीतलहर का अलर्ट जारी (Photo: PTI)

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 11 से 15 दिसंबर तक असम, मेघालय के अलावा नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में सुबह के समय कई जगह घना कोहरा रहेगा. 11 से 13 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश और पूर्वी यूपी में भी कोहरा छाया रहेगा. 11 और 12 दिसंबर को उत्तराखंड और ओडिशा में कोहरे से विजिबिलिटी कम होगी. वहीं 13 से 15 दिसंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कोहरे की वजह से लोगों को यातायात और रोजमर्रा की यात्रा में दिक्कतें हो सकती हैं.

हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी का अलर्ट

13 दिसंबर से पश्चिमी हिमालय के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ जाएगी. इसको लेकर विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है.

झारखंड के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

पश्चिमी विक्षोभ से चल रही ठंडी हवाओं के कारण झारखंड में तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान लगभग दो डिग्री सेल्सियस घट सकता है. इसके बाद दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी संभव है. कुछ इलाकों में सुबह कोहरा रहेगा, जबकि दिन में आसमान साफ दिखाई देगा.

बिहार में ठंड और बढ़ेगी

पटना में अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहने की उम्मीद विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. 13 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 13–14 डिग्री और अधिकतम 23–24 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार 19 दिसंबर के बाद ठंड बढ़ सकती है. अगर उत्तरी हवाएं तेज हुईं, तो तापमान और गिर जाएगा और पूरे प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है.

दिल्ली में मौसम शुष्क रहने की संभावना

दिल्ली में 12 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. रात और सुबह धुंध या हल्का कोहरा छा सकता है. अधिकतम तापमान 23–25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6–10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार गिर रहा है, जिससे ठंड बढ़ी है.हालांकि, दिन में हल्की धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत महसूस हो रही है.

यह भी पढ़ें : Kal Ka Mausam: 72 घंटे में एक्टिव हो सकता है नया पश्चिमी विक्षोभ, इन राज्यों में बारिश के आसार, कड़ाके की पड़ेगी सर्दी

उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई

उत्तर प्रदेश ठंड की चपेट में है. पछुआ हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है और तराई क्षेत्रों में सुबह घना कोहरा नजर आ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार 11-12 दिसंबर को मौसम साफ रहेगा और सुबह हल्का से मध्यम कोहरा पड़ सकता है. 

Previous article Kharmas 2025: खरमास में किस देवता की पूजा सबसे ज्यादा फलदायी होती है? जानें किसकी भक्ति से खुलते हैं भाग्य के द्वार
Next article Aaj Ka Rashifal 11 December 2025: आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा या कष्टकारी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel