[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Cold Wave In Rajasthan: राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट, माइनस में पहुंचा तापमान, कई इलाकों में जमा देने वाली सर्दी

Cold Wave In Rajasthan: राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट, माइनस में पहुंचा तापमान, कई इलाकों में जमा देने वाली सर्दी

0
Cold Wave In Rajasthan: राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट, माइनस में पहुंचा तापमान, कई इलाकों में जमा देने वाली सर्दी
Cold Wave

Cold Wave In Rajasthan: राजस्थान में सर्दी अब कहर बरपा रही है. तापमान लगातार गिर रहा है. उसपर से पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है. राजस्थान के कई इलाकों में तापमान शून्य डिग्री तक पहुंच जा रहा है. फतेहपुर में पारा शून्य के करीब पहुंच गया. वहीं माउंट आबू के कई जगहों पर तापमान शून्य से तीन डिग्री नीचे चला गया है. राज्य में बीते बीते 48 घंटे में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आयी है.

कोल्ड वेव को लेकर अलर्ट

राजस्थान के कई इलाकों में ठंडी हवा चल रही है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार से पांच दिनों तक प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप रहेगा. राजस्थान के 10 से ज्यादा शहरों में कोल्ड वेव को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक फतेहपुर, उदयपुर, कोटा, झुंझुनूं, अजमेर, सीकर, चूरू में सबसे ज्यादा ठंड का असर नजर आएगा.

कही शून्य तो कही 2 डिग्री से कम हुआ तापमान

पूरे राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. दिन की तुलना में रात में सर्दी का सितम ज्यादा नजर आ रहा है. माउंट आबू से लेकर शेखावाटी इलाके में तापमान शून्य तक या उससे भी नीचे चला गया है. फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 0.1 दर्ज किया गया. वहीं सीकर में 1.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान पहुंच गया. इसके अलावा चूरू, करौली में भी हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है.

ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

राजस्थान के कई इलाकों में ठंडी हवा ने जीना मुहाल कर दिया है. आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. उत्तर की ओर से आने वाली ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है. फतेहपुर शेखावाटी में पारा गिरकर शून्य डिग्री तक पहुंच गया है. वहीं पहाड़ों में बर्फबारी का दौर जारी है. पश्चिमी विक्षोभ अभी भी सक्रिय है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले समय में शीतलहर में इजाफा होगा. ठिठुरन और बढ़ेगी.

Also Read: Weather Updates: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में शीतलहर का प्रकोप, यहां होगी बारिश

Previous article Janhvi Kapoor Tissue Saree Look For Wedding: वेडिंग सीजन में जाह्नवी कपूर की टिश्यू साड़ी से लें इंस्पिरेशन
Next article Mechanic Rocky OTT Release: विश्वाक सिंह की एक्शन-कॉमेडी ‘मैकेनिक रॉकी’ ने दिया ओटीटी पर दस्तक, जानें कहां हुई स्ट्रीम
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel