[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Cold Wave: अब कोल्ड वेव का दिखेगा प्रकोप, इन राज्यों में पूरे सप्ताह होगी बारिश

Cold Wave: अब कोल्ड वेव का दिखेगा प्रकोप, इन राज्यों में पूरे सप्ताह होगी बारिश

0
Cold Wave: अब कोल्ड वेव का दिखेगा प्रकोप, इन राज्यों में पूरे सप्ताह होगी बारिश
Cold Wave

Cold Wave: देशभर में मौसम बदल रहा है. उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में कोल्ड वेव चलने की संभावना जताई है. दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में सर्दी बढ़ने के साथ-साथ शीतलहर चलने का अनुमान है.

दिल्ली में रहेगी धुंध

दिल्ली में इस सप्ताह के बाद से तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है. इसके अलावा कई इलाकों में कोल्ड वेव चलने की भी संभावना है. सुबह और शाम के समय दिल्ली में धुंध छाने लगा है. मौसम विभाग ने कहा है कि इस सप्ताह के अंत तक तापमान में 3 से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है.

तीन से पांच डिग्री तक गिर सकता है पारा

यूरोपीय सेंटर फॉर मीडियम रेंज वेदर फोरकास्ट्स का अनुमान है कि उत्तर भारत के कई राज्यों में अचानक से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है. राष्ट्रीय राजधानी समेत यूपी, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है. पारा अचानक से गिर सकता है. मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ अभी भी एक्टिव है.

16111 Pti11 16 2024 000060A 4
तीन से पांच डिग्री तक गिर सकता है तापमान

पहाड़ों में जारी है बर्फबारी

पश्चिमी विक्षोभ का असर पहाड़ों में अभी भी नजर आ रहा है. जम्मू कश्मीर में बर्फबारी जारी है. बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी हुई थी. जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में बुधवार को बर्फबारी हुई. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी बर्फबारी जारी रह सकती है. इसके अलावा हिमाचल और उत्तराखंड में भी बर्फबारी हो चुकी है. आईएमडी का अनुमान है कि एक दो दिनों में और बर्फबारी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी. वहीं आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति रह सकती है.

Snowfall In Jammu Kashmir 1
जम्मू कश्मीर में बर्फबारी

बिहार-झारखंड में ठंड के साथ घना कोहरा

पश्चिमी विक्षोभ का असर बिहार में भी है. कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कड़ाके की ठंड पड़ रही है. उत्तर बिहार के अधिकतर जिलों में घना कोहरा छा रहा है. मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दो-तीन दिनों में ठंड और कोहरे में बढ़ोतरी होगी. ठंड का पारा झारखंड में भी गिर गया है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट होने की संभावना है. कई जिलों में सुबह शाम कोहरा भी जमने लगा है.

16111 Pti11 16 2024 000062B 6
बिहार-झारखंड में ठंड के साथ घना कोहरा

इन राज्यों में जारी रहेगी बारिश

दक्षिण भारत में जोरदार बारिश हो रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि तमिलनाडु से लेकर आंध्र प्रदेश, केरल, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में बारिश हो रही है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कल भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी ने 17 दिसंबर तक बारिश की संभावना जताई है.

26111 Pti11 26 2024 000228B 1
दक्षिण भारत में बारिश का दौरा जारी
Previous article एस ड्राइव के दौरान सात वारंटी गिरफ्तार
Next article लोहरदगा के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में बाजी मारी
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel