[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Aaj ka Mausam : कांपने के लिए रहें तैयार, और बढ़ेगी ठंड, इन राज्यों में चलेगी शीतलहर, आया अलर्ट

Aaj ka Mausam : कांपने के लिए रहें तैयार, और बढ़ेगी ठंड, इन राज्यों में चलेगी शीतलहर, आया अलर्ट

0
Aaj ka Mausam : कांपने के लिए रहें तैयार, और बढ़ेगी ठंड, इन राज्यों में चलेगी शीतलहर, आया अलर्ट
कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट (Photo: AI)

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 4 से 6 दिसंबर को उत्तर राजस्थान में शीतलहर चलने की संभावना है. वहीं उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में 2 और 3 दिसंबर को ठंडी हवा चलेगी जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में रात का तापमान धीरे-धीरे 2–3 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है. इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है.

झारखंड में कड़ाके की ठंड

झारखंड में मौसम बदल गया है. मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार से पूरे राज्य में तापमान में गिरावट शुरू हो गई है. अगले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं. चार दिसंबर को रांची का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक पहुंच सकता है. सुबह कोहरा और धुंध छाये रहने के बाद आसमान साफ रहेगा.

इन इलाकों के तापमान में दर्ज की जाएगी गिरावट

अगले 48 घंटों में मध्य भारत में रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. उसके बाद अगले 3 दिनों में तापमान 2–3 डिग्री सेल्सियस तक घट सकता है, और फिर कोई खास परिवर्तन नहीं देखने को मिलेगा. अगले 24 घंटों में पूर्वी भारत में रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले 4 दिनों में तापमान 2–3 डिग्री सेल्सियस तक घट सकता है.

पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में चलेगी शीतलहर

2 से 6 दिसंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा के अलावा चंडीगढ़ और दिल्ली के कई इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है. उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में 2 और 3 दिसंबर को ठंडी हवाओं के कारण तापमान कम रहेगा.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Warning: दित्वा तूफान ने ऐसे मचाया कहर, तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर

इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा

2 और 3 दिसंबर को मणिपुर के कई इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहने की संभावना है. 2 दिसंबर को मेघालय में भी घना कोहरा नजर आएगा. साथ ही 3 और 4 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश और ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में भी सुबह के समय घना कोहरा बने रहने की उम्मीद है.

Previous article Bhojpuri Song: अंकुश राजा का ‘हमके दुलहिन बनाला’ 433 मिलियन पार, पल्लवी गिरी संग रोमांस ने मचाया धमाल
Next article Bhaum Pradosh Vrat 2025: आज मंगलवार के दिन पड़ रहा भौम प्रदोष व्रत, कर्ज मुक्ति और मंगलदोष शांति का बन सकता है विशेष योग
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel