[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Cold Wave Alert: जारी रहेगा शीतलहर का प्रकोप, भीषण सर्दी से कांप सकते हैं ये राज्य, घना कोहरा बढ़ाएगा परेशानी

Cold Wave Alert: जारी रहेगा शीतलहर का प्रकोप, भीषण सर्दी से कांप सकते हैं ये राज्य, घना कोहरा बढ़ाएगा परेशानी

0
Cold Wave Alert: जारी रहेगा शीतलहर का प्रकोप, भीषण सर्दी से कांप सकते हैं ये राज्य, घना कोहरा बढ़ाएगा परेशानी
Cold Wave Alert: कड़ाके की सर्दी के साथ शीतलहर का प्रकोप

Cold Wave Alert: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में मौसम के तेवर सख्त हो गए हैं. पहाड़ों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी में इजाफा हो गया है. कई राज्यों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है. जम्मू कश्मीर, दिल्ली, यूपी से लेकर बिहार-झारखंड, पंजाब-हरियाणा में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में कुछ जगहों पर 4 और 5, उत्तरी राजस्थान में 4 से 6, झारखंड में 6 और 7 दिसंबर को शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है.

किन इलाकों में रहेगा न्यूनतम तापमान

  • मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है.
  • उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.
  • अगले 3 दिनों में मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है.
  • अगले 2 दिनों तक उत्तर-पूर्व भारत में कम से कम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. उसके बाद अगले 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी.

घना कोहरा और शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक 4 और 5 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में कुछ जगहों पर शीत लहर का असर दिखाई देगा. इसके अलावा 4 से 6 दिसंबर के दौरान उत्तरी राजस्थान में शीतलहर की स्थिति रहेगी. 6 और 7 दिसंबर को झारखंड में शीतलहर चलने की बहुत संभावना है. 4 और 5 दिसंबर को पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाए रह सकता है. इसके अलावा ओडिशा में भी घना कोहरा जमने की संभावना है. 4 से 6 दिसंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

यूपी-बिहार-झारखंड में लुढ़का

यूपी-झारखंड और बिहार के कई इलाकों में जोरदार सर्दी पड़ रही है. कई इलाकों में शीतलहर का भी प्रकोप है. यूपी के कानपुर, आगरा, इटावा, टुंडला, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी समेत कई और जिलों में जबरदस्त ठंड पड़ रही है. शीतलहर की चेतावनी भी जारी की गई है. वहीं बिहार के पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार समेत में कई जिलों में न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. मौसम विभाग ने शीतलहर की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने झारखंड के कम से कम 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. पलामू, गढ़वा समेत 7 जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है.

Also Read: Aaj Ka Mausam: जबरदस्त बारिश, घना कोहरा और शीतलहर, मौसम ने ली करवट, इन राज्यों में अलर्ट

Previous article Viral Video : टूटी बेटी तो पिता ने कुछ यूं समझाया, 40 सेकंड का वीडियो देखकर रो देंगे आप भी
Next article Free Fire MAX Redeem Codes 4 December: बिना डायमंड खर्च किए मिलेंगे रेयर आइटम्स और ढेरों इनाम
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel