[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Cold and Fog Alert: अगले 72 घंटे में बढ़ेगी ठंड, 2 से 3 डिग्री गिर सकता है न्यूनतम तापमान, बारिश का भी अलर्ट

Cold and Fog Alert: अगले 72 घंटे में बढ़ेगी ठंड, 2 से 3 डिग्री गिर सकता है न्यूनतम तापमान, बारिश का भी अलर्ट

0
Cold and Fog Alert: अगले 72 घंटे में बढ़ेगी ठंड, 2 से 3 डिग्री गिर सकता है न्यूनतम तापमान, बारिश का भी अलर्ट
Cold and Fog Alert

Fog Alert: उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी के साथ शीतलहर का प्रकोप जारी है. कई इलाकों में घना कोहरा छा रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 21 दिसंबर को भी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा के कुछ हिस्सों में रात के समय दौरान घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.  25 से 27 दिसंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में भी घना कोहरा छाए रह सकता है. इसके अलावा 26 और 27 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 22, 26 और 27 को पूर्वी उत्तर प्रदेश, 21 और 22 को झारखंड और 21 दिसंबर की सुबह तक मध्य प्रदेश समेत कई और इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है.

जम्मू कश्मीर समेत कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी

मौसम विभाग का अनुमान है कि जम्मू कश्मीर में बर्फबारी, बारिश का दौर जारी रह सकता है. हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भी बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है. कश्मीर के स्थानीय मौसम विभाग ने शनिवार को ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया है. कश्मीर में अगले कुछ दिन बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी की संभावना है. स्थानीय मौसम विभाग ने 20 और 21 दिसंबर को बारिश का पूर्वानुमान जताया है.  आज से जम्मू कश्मीर में चिल्ला-ए-कलां की शुरुआत हो रही है. कड़ाके की सर्दी की यह अवधि 31 जनवरी तक जारी रहेगी.

न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर पश्चिम भारत में अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होगा और उसके बाद अगले 4 दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी.
आगामी दिनों पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.
गुजरात में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.
अगले 7 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा.

घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक 21 दिसंबर को भी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 22 दिसंबर को उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है.  
25 से 27 दिसंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.  
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26 और 27 दिसंबर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22, 26 और 27 दिसंबर, झारखंड में 21 और 22 दिसंबर तक घने कोहरे का प्रकोप जारी रह सकता है.
25 दिसंबर तक पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा जारी रह सकता है.
21 से 23 दिसंबर के दौरान बिहार, ओडिशा में भी घना कोहरा छाया रह सकता है.
21 और 22 दिसंबर को मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना  के अलग-अलग इलाकों  में शीतलहर चलने की संभावना है.
21 और 22 दिसंबर को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर चलने की बहुत संभावना है.

बारिश की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले 3 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं. 21 दिसंबर को कश्मीर घाटी में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी होने की भी संभावना है. 

Also Read: Kal ka Mausam : बढ़ेगी कनकनी, 27 दिसंबर तक कोहरे का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Previous article जिले के सभी विद्यालयों में मासिक कैलेंडर के अनुसार होगा कक्षा संचालन
Next article U19 Asia Cup: फिर होगा ट्रॉफी ड्रामा! दुबई पहुंच गया है विवादित शख्स मोहसीन नकवी
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel