[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का थाली-चम्मच के साथ प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का थाली-चम्मच के साथ प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा

0
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का थाली-चम्मच के साथ प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके प्रदर्शन में शामिल, फोटो पीटीआई

Cockroach Janta Party: पुलिस ने CJP समर्थकों से प्रदर्शन स्थल खाली करने को कहा है, जहां बड़ी संख्या में छात्र और अन्य लोग कथित परीक्षा अनियमितताओं, बार-बार प्रश्नपत्र लीक होने और सरकार से जवाबदेही की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े दीपके

दीपके ने कहा, मैं अधिकारियों से अनुरोध करता हूं कि देशभर से युवा यहां आए हैं. वे न्याय मिलने तक यहीं बैठे रहना चाहते हैं. मैं दिल्ली पुलिस से प्रदर्शन के लिए अनुमति बढ़ाने का अनुरोध करता हूं. यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा है. युवा नेता ने यह भी कहा कि बातचीत का रास्ता खुला है, लेकिन एकमात्र शर्त यह है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें.

गिरफ्तारियां होती हैं तो सबसे पहले मैं गिरफ्तारी दूंगा : दीपके

दीपके ने दिल्ली पुलिस से केंद्र सरकार के साथ संवाद स्थापित करने का आग्रह करते हुए कहा, यदि गिरफ्तारियां होती हैं तो सबसे पहले मैं गिरफ्तारी दूंगा. इससे पहले दिन में भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच प्रदर्शन शुरू हुआ. इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी की और कथित तौर पर पारदर्शी परीक्षाएं सुनिश्चित करने तथा अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा करने में विफलताओं को लेकर सरकार से जवाब मांगते हुए पोस्टर प्रदर्शित किए.

थाली और चम्मच लेकर प्रदर्शन

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके के आह्वान पर समर्थक थाली और चम्मच लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए. इस दौरान प्रदर्शनकारी थाली और चम्मच बजाते रहे. प्रदर्शनकारियों ने धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के नारे भी लगाए और परीक्षा प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही की अपनी मांग दोहराई.

दीपके का भीड़ ने जोरदार स्वागत किया

दीपके के प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने पर भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया. उन्होंने कहा कि वे छात्रों के सामने आने वाली समस्याओं का समाधान चाहते हैं. उन्होंने कहा, हम यहां छात्रों की समस्याओं का समाधान करने आए हैं.

ये भी पढ़ें: नीट यूजी का री-एग्जाम 21 जून को, व्हाट्सऐप पर मिलेगी पुख्ता जानकारी; प्रशासन मुस्तैद

Previous article धनबाद में एटीएम कार्ड फंसाकर 52 हजार रुपये की ठगी, POS मशीन से किए गए पैसे ट्रांसफर
Next article पहले ही प्रयास में वैष्णवी बनीं एसडीएम, BPSC में 19वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया पटना का मान
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel