[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National COAL MINISTRY: कोयला कर्मचारियों के कल्याण के लिए सी केयर्स संस्करण का शुभारंभ

COAL MINISTRY: कोयला कर्मचारियों के कल्याण के लिए सी केयर्स संस्करण का शुभारंभ

0
COAL MINISTRY: कोयला कर्मचारियों के कल्याण के लिए सी केयर्स संस्करण का शुभारंभ

COAL MINISTRY: काेयला कर्मचारियों के कल्याण के लिए कोयला खान भविष्य निधि संगठन (सीएमपीएफओ) के वेब पोर्टल सी केयर्स का शुभारंभ किया गया, जिसे सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) द्वारा विकसित और डिजाइन किया गया है. पोर्टल का वर्तमान संस्करण कोयला श्रमिकों, कोयला प्रबंधन और सीएमपीएफओ को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाकर पीएफ/पेंशन संवितरण को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है. यह उपयोगकर्ता के अनुकूल पारदर्शिता बढ़ाती है और  जवाबदेही सुनिश्चित करती है.

अपनी फंड का दावा आरंभ करने से लेकर कोयला श्रमिक के खाते में बकाया राशि के भुगतान तक निर्बाध सहायता प्रदान करती है.सीएमपीएफओ कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में एक स्वायत्त संगठन है जिसकी स्थापना वर्ष 1948 में कोयला क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से भविष्य निधि और पेंशन योजनाओं के संचालन के लिए की गई थी. संगठन वर्तमान में कोयला क्षेत्र के लगभग 3.3 लाख भविष्य निधि ग्राहकों और 6.3 लाख पेंशनभोगियों को सेवाएं प्रदान कर रहा है.

दावों को वास्तविक समय में करेगा ट्रैक 

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री  जी. किशन रेड्डी ने आज सीएमपीएफओ के वेब पोर्टल सी केयर्स संस्करण 2.0 का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह पोर्टल डिजिटल इंडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’ के दृष्टिकोण की दिशा में एक कदम है. पोर्टल पारदर्शिता, पहुंच और सुविधा को बढ़ावा देने के साथ ही दावों को वास्तविक समय में ट्रैक करने की अनुमति देता है. साथ ही  कोयला क्षेत्र के श्रमिकों को अधिक आसानी, पारदर्शिता और प्रभावशीलता के साथ सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए निपटान समय को कम करता है. उन्होंने कोयला मंत्रालय से श्रमिकों के इनपुट स्वीकार करते हुए पोर्टल को अद्यतन रखने का भी निर्देश दिया. इस कार्यक्रम में कोयला मंत्रालय के सचिव विक्रम देव दत्त के साथ कोयला मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और सीएमपीएफओ के आयुक्त भी उपस्थित थे.

पीएफ और पेंशन खाता के स्वचालित अपडेट की सुविधा

सी केयर्स संस्करण 2.0 का शुभारंभ सीएमपीएफओ की डिजिटलीकरण यात्रा में एक महत्वपूर्ण छलांग है. यह नया लांच किया गया मॉड्यूल सीएमपीएफओ के सदस्यों के खाते में सीधे भविष्य निधि धन और पेंशन वितरित करने में मदद करेगा. वित्तीय मॉड्यूल इस तरह से विकसित किया गया है कि यह कोयला कंपनी द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के आधार पर सदस्य के पीएफ और पेंशन खाता बही के स्वचालित अपडेट की सुविधा प्रदान करता है. वर्तमान में यह मॉड्यूल पांच क्षेत्रीय कार्यालयों  में लागू किया है जिसे जल्द ही सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में लागू कर दिया जायेगा.


सी केयर्स संस्करण 2.0 में सदस्य के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन भी है, जहां सदस्य अपना स्वयं का प्रोफाइल, रोजगार प्रोफाइल देख सकता है, दावों को ट्रैक कर सकता है, शिकायतें दर्ज कर सकता है और अपने अपडेटेड पीएफ बैलेंस को भी देख सकेगा. मोबाइल ऐप में एक चैट-बॉट सहायक भी है जो सदस्य को वांछित जानकारी प्राप्त करने में मदद करता है. मोबाइल ऐप सभी सीएमपीएफ सदस्यों के लिए उपलब्ध है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel