[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National सीएम रेखा गुप्ता हमले मामले में एक और गिरफ्तारी, पुलिस ने राजकोट से आरोपी को दबोचा

सीएम रेखा गुप्ता हमले मामले में एक और गिरफ्तारी, पुलिस ने राजकोट से आरोपी को दबोचा

0
सीएम रेखा गुप्ता हमले मामले में एक और गिरफ्तारी, पुलिस ने राजकोट से आरोपी को दबोचा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

CM Rekha Gupta Attack: दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हाल ही में हुए हमले के सिलसिले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान तहसीन सैयद के रूप में हुई है.

रविवार को हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि तहसीन को शुक्रवार रात गुजरात के राजकोट से दिल्ली लाया गया था और मुख्य आरोपी सकरिया राजेशभाई खिमजी (41) से आमना-सामना कराया गया. इसके बाद रविवार को उसे औपचारिक रूप से हिरासत में ले लिया गया.

वीडियो के बदले 2 हजार रुपए

जांच में सामने आया है कि खिमजी ने सीएम रेखा गुप्ता के शालीमार बाग स्थित आवास का एक वीडियो तहसीन को भेजा था. इसके बदले तहसीन ने उसे 2,000 रुपये भेजे थे. पुलिस के मुताबिक, हमले से पहले खिमजी लगातार तहसीन के संपर्क में था.

मुख्य आरोपी के खिलाफ राजकोट में कई मामले दर्ज

दिल्ली पुलिस ने बताया कि खिमजी के खिलाफ 2017 से 2024 के बीच राजकोट के भक्तिनगर थाने में मारपीट और शराब रखने के पांच मामले दर्ज हैं. उस पर शराब की तस्करी में शामिल होने का भी आरोप है.

पुलिस ने दी जानकारी

राजकोट पुलिस के मुताबिक, खिमजी 19 अगस्त को आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने के लिए उज्जैन से दिल्ली आया था. उसने पुलिस से कहा कि मुख्यमंत्री के ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम में भी वह इसी मुद्दे को उठाने गया था.

10 लोगों से ज्यादा पूछताछ जारी

फिलहाल खिमजी अदालत की अनुमति से 5 दिन की पुलिस हिरासत में है. दिल्ली पुलिस उसके दोस्तों और परिवार के 10 से अधिक लोगों से पूछताछ कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel