[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जनसुनवाई के दौरान जड़ा थप्पड़, आरोपी की मां का दावा-पशुप्रेम में किया हमला

CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जनसुनवाई के दौरान जड़ा थप्पड़, आरोपी की मां का दावा-पशुप्रेम में किया हमला

0
CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जनसुनवाई के दौरान जड़ा थप्पड़, आरोपी की मां का दावा-पशुप्रेम में किया हमला
CM Rekha Gupta AND Accused Rajesh - The person who slap her

CM Rekha Gupta : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को हमला हुआ. सीएम रेखा गुप्ता पर उनके सिविल लाइंस स्थित आधिकारिक आवास पर ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ. हमलावर ने कथित तौर पर रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारा. पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है. जिससे अभी पूछताछ की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पहले जनसुनवाई के दौरान सीएम को कुछ कागजात दिए और फिर कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया. हमलावर का नाम राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया बताया जा रहा है. ये गुजरात के राजकोट के रहने वाले हैं और पशु प्रेमी है.

राजेश मानसिक रूप से बीमार है- आरोपी की मां

पूछताछ के दौरान आरोपी की मां ने बताया कि शख्स पशु प्रेमी है. वह सड़क के आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनाए गए फैसले के बाद दिल्ली आया था. आरोपी की मां ने यह भी बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार है.

भाजपा अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा ने हमले की कड़ी निंदा की

सीएम आवास सिविल लाइंस में जन सुनवाई के दौरान हुए हादसे पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा ने सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि पुलिस जांच के बाद घटना से जुड़े सभी विवरण सामने आएंगे.

देवेंद्र यादव ने क्या कहा?

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर सीएम आवास पर जनसुनवाई के दौरान हुए हमले पर, दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव कहा कि, ‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. सीएम पूरे दिल्ली का नेतृत्व करती हैं, और मुझे लगता है कि ऐसे मामलों की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है. लेकिन यह घटना महिलाओं की सुरक्षा को भी उजागर करती है. अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी या आम महिला कैसे सुरक्षित हो सकती है?’

आप नेता आतिशी ने क्या कहा?

दिल्ली के विपक्ष के नेता और आप नेता आतिशी ने इन घटना पर बात करते हुए सोशल मीडिया पर एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने लिखा कि, ‘दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की मैं कड़ी निंदा करती हूं. लोकतंत्र में असहमति और विरोध का स्थान है, लेकिन हिंसा का कोई स्थान नहीं है. उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी. उम्मीद है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.’

सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले के दौरान वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शी अंजलि ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैं वहां मौजूद थी. जब यह घटना हुआ. व्यक्ति ने बोलते-बोलते अचानक उन्हें थप्पड़ मार दिया. जिसके बाद पुलिस उसे पकड़ ले गई.

Previous article Google Pixel 10 Series से आज उठेगा पर्दा, लॉन्च से पहले सामने आई नए मॉडल्स की कीमत
Next article War 2 Box Office Records: फ्लॉप की कगार पर ‘वॉर 2’, फिर भी ऋतिक रोशन की 10 लाइफटाइम सुपरहिट फिल्मों को दिया मात, लिस्ट चौंकाने वाले
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel