[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National CM विजय पर DMK का हमला, बोले- अभी भी एक्टर मोड में हैं मुख्यमंत्री

CM विजय पर DMK का हमला, बोले- अभी भी एक्टर मोड में हैं मुख्यमंत्री

0
CM विजय पर DMK का हमला, बोले- अभी भी एक्टर मोड में हैं मुख्यमंत्री
DMK विधायक एस.एस. शिवशंकर ( स्रोत - एएनआई)

cm c joseph:तमिलनाडु विधानसभा के दौरान मुख्यमंत्री विजय के भाषण को लेकर सियासत तेज हो गई है.DMK विधायक एस.एस. शिवशंकर ने मुख्यमंत्री सी जोफेस विजय पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अभी भी चुनावी और अभिनेता वाली भूमिका में नजर आ रहे हैं. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि सीएम विजय को अब शासन और प्रशासन पर ध्यान देना चाहिए, लेकिन वे अभी भी राजनीतिक मंच पर फिल्मी सेट जैसे डायलॉग बोल रहे हैं.

विधानसभा को बना दिया फिल्मी मंच


DMK विधायक शिवशंकर ने कहा कि मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा को एक फिल्म सेट या स्टूडियो की तरह इस्तेमाल किया. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने सदन में एक जिम्मेदार प्रशासक की बजाय फिल्मी हीरो की तरह भाषण दिया. DMK नेता का कहना है कि विधानसभा गंभीर मुद्दों पर चर्चा का मंच है, लेकिन सीएम विजय का संबोधन राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित है.

DMK सरकार पर लगाए गए आरोपों पर सवाल

DMK नेता एस.एस. शिवशंकर ने सीएम विजय के उस दावे पर भी सवाल उठाया है. जिसमें उन्होंने DMK सरकार पर वित्तीय गड़बड़ियों और घाटे का आरोप लगाया था. DMK नेता शिवशंकर ने कहा कि मुख्यमंत्री विजय लगातार खजाना खाली काल्पनिक कहानी गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे आरोपों के जरिए विजय सरकार अपनी कमियों और नाकामियों से जनता का ध्यान भटकाना चाहती है.

विधानसभा में कहानी सुनाने का आरोप


DMK नेता एस.एस. शिवशंकर ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री विजय ने अपने भाषण में ऐसी बातें कहीं जिनका विधानसभा की कार्यवाही से कोई लेना – देना नहीं था.उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम विजय ने सदन में एक “छोटी कहानी” सुनाई, जिसका राज्य के महत्वपूर्ण मुद्दों से जुड़ी नहीं थी. DMK का कहना है कि जनता ने सरकार को समस्याओं के समाधान के लिए चुना है, लेकिन विजय सरकार केवल राजनीतिक बयानबाजी करके विकास और जनहित के मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाना चाहती है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel