[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Cloudburst in Kishtwar : किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही, वीडियो आया सामने

Cloudburst in Kishtwar : किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही, वीडियो आया सामने

0
Cloudburst in Kishtwar : किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही, वीडियो आया सामने
Cloudburst in Kishtwar

Cloudburst in Kishtwar : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही की आशंका व्यक्त की जा रही है. रेस्क्यू टीम रवाना हो चुकी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को किश्तवाड़ के चोसिटी इलाके में अचानक मूसलाधार बारिश (क्लाउडबर्स्ट) हुई. अभी तक बारिश की तीव्रता और किसी के घायल या हताहत होने की जानकारी साफ नहीं है.

किश्तवाड़ के चोसिटी इलाके में बड़ी क्लाउडबर्स्ट

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि उन्हें जम्मू-कश्मीर के नेता और स्थानीय विधायक सुनील कुमार शर्मा से जानकारी मिली. किश्तवाड़ के चोसिटी इलाके में बड़ी क्लाउडबर्स्ट हुई है, जिससे भारी नुकसान और घायल होने की संभावना है. प्रशासन तुरंत एक्टिव हो गया है और बचाव दल घटनास्थल की ओर रवाना हो चुका है. नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आवश्यक बचाव के अलावा चिकित्सा इंतजाम किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें : बादल फटते ही क्यों बह जाती हैं जिंदगियां? जानिए कितने लीटर पानी लाता है एक Cloudburst

प्रशासन अलर्ट मोड में

कई गांवों में पानी भरने की संभावना को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में आ चुका है. प्रशासनिक टीमों ने गांव-गांव जाकर लोगों से नदियों और जलधाराओं से दूर रहने की अपील की है. चार दिन पहले भी पाडर में बादल फटा था, जिससे सजार इलाके के नाले में पानी तेज बहाव के साथ आ गया था. इसी कारण चिनाब नदी का जल स्तर भी बढ़ गया था. अब प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है और बचाव की तैयारी कर रहा है.

Previous article Today School Assembly News Headlines 15 August 2025: स्कूल असेंबली के लिए 15 अगस्त की समाचार सुर्खियां, स्वतंत्रता दिवस पर पढ़ें ये News
Next article Kal Ka Mausam: 15 अगस्त को बिहार के इन जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel