[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National क्रिसमस के एक दिन पहले पीएम मोदी से केरल के पादरी ने जाहिर की नाराजगी, जानें वजह

क्रिसमस के एक दिन पहले पीएम मोदी से केरल के पादरी ने जाहिर की नाराजगी, जानें वजह

0
क्रिसमस के एक दिन पहले पीएम मोदी से केरल के पादरी ने जाहिर की नाराजगी, जानें वजह
पीएम मोदी कैथोलिक बिशप कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित क्रिसमस समारोह के दौरान

Christmas : केरल में ऑर्थोडॉक्स चर्च के एक सीनियर पादरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. पिछले दिनों केरल के एक स्कूल में क्रिसमस के प्रोग्राम के दौरान विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा हंगामा किया गया था. इस घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना की. मलंकारा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च के त्रिशूर बिशपक्षेत्र के युहानोन मोर मेलेटियस ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी बात लिखी. पादरी ने फेसबुक पर लिखा,” वहां बिशपों का सम्मान किया जाता है और क्रिब का सम्मान किया जाता है. यहां क्रिब में तोड़फोड़ की जाती है. मलयालम में ऐसे व्यवहार के लिए कोई शब्द होना चाहिए, है न?’’ ‘क्रिब ईसा मसीह के जन्म को दर्शाने वाली प्रदर्शनी होती हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नयी दिल्ली में कैथलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (सीबीसीआई) द्वारा आयोजित क्रिसमस समारोह में हिस्सा लिया था. इसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे. मोदी ने सोमवार को को आयोजित समारोह में ईसा मसीह के उपदेशों के अनुरूप प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया. यह पहली बार है जब किसी प्रधानमंत्री ने भारत में कैथोलिक चर्च के मुख्यालय में इस तरह के कार्यक्रम में भाग लिया है.

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब समाज में हिंसा फैलाने और अवरोध पैदा करने की कोशिश की जाती है तो उन्हें बहुत दुख होता है.

ये भी पढ़ें : Christmas Day Preparation: जानें कैसे करें अपने घर को सजाने और त्योहार को खास बनाने की प्लानिंग

केरल में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा एक स्कूल में क्रिसमस समारोह में हंगामा किया गया था. पलक्कड जिले में अज्ञात उपद्रवियों द्वारा एक अन्य स्कूल में बच्चों द्वारा बनाए गए प्रतीकात्मक ‘क्रिब’ को नुकसान पहुंचाया गया था. इसके कारण राज्य में व्यापक विरोध प्रदर्शन भी हुआ था. राज्य सरकार ने घटनाओं की जांच के लिए एक स्पेशल पुलिस टीम बनाई.

Previous article वीकेंड में मौसम कैसा रहेगा? झारखंड में कब बारिश होगी? ये है वेदर अपडेट
Next article Patna: सत्यदेव सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में CGHS मरीजों को मिली मुफ्त इलाज की सुविधा 
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel