[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Chhath Puja 2025: उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय छठ पूजा का समापन, पीएम मोदी का खास संदेश, देखें वीडियो

Chhath Puja 2025: उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय छठ पूजा का समापन, पीएम मोदी का खास संदेश, देखें वीडियो

0
Chhath Puja 2025: उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय छठ पूजा का समापन, पीएम मोदी का खास संदेश, देखें वीडियो
भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न

Chhath Puja 2025: छठ पर्व के आखिरी दिन सुबह श्रद्धालुओं ने घाट पर सावधानीपूर्वक भगवान को अर्घ्य अर्पित किया. बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश सहित देश-विदेश में भी छठ महापर्व का आयोजन किया गया था.

पीएम मोदी ने दिया खास संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ पूजा के समापन पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी. पीएम ने एक्स पर खास पोस्ट किया और लिखा- “भगवान सूर्यदेव को प्रात:कालीन अर्घ्य के साथ आज महापर्व छठ का शुभ समापन हुआ. चार दिवसीय इस अनुष्ठान के दौरान छठ पूजा की हमारी भव्य परंपरा के दिव्य दर्शन हुए. समस्त व्रतियों और श्रद्धालुओं सहित पावन पर्व का हिस्सा बने अपने सभी परिवारजनों का हृदय से अभिनंदन! छठी मइया की असीम कृपा से आप सभी का जीवन सदैव आलोकित रहे.”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास पर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित अपने आवास पर छठ पूजा के अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाथी घाट पर सुबह का अर्घ्य दिया

दिल्ली के यमुना घाट पर मंगलवार सुबह अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आईटीओ के पास हाथी घाट पर सुबह का अर्घ्य दिया. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “मैं सौभाग्यशाली हूं कि मैं छठी मैया की पूजा में शामिल हो पाई और हम सबने मिलकर छठ के इस महापर्व का आनंद लिया.” सूर्य देव की उपासना को समर्पित चार दिवसीय छठ महापर्व शनिवार को नहाय-खाय के पवित्र अनुष्ठान के साथ शुरू हुआ था. जिसके बाद रविवार को खरना और संध्या अर्घ्य (शाम का अर्घ्य) दिया गया. मंगलवार को सुबह के अर्घ्य के साथ पर्व का समापन हो गया.

चिराग पासवान ने अपने आवास पर उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने त्योहार के अंतिम दिन अपने आवास पर छठपूजा अनुष्ठान में भाग लिया.

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने छठ पूजा में लिया हिस्सा

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा नेता संजय मयूख के आवास पर छठ पूजा में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने कहा- “कठोर साधना, कठोर अनुष्ठान और लोगों की आस्था इतनी प्रबल है कि वे छठ माता से जो भी प्रार्थना करते हैं, वह पूरी होती है.” बिहार चुनाव के बारे में आगे उन्होंने कहा, “हमारा चुनाव प्रचार लगातार जारी है और छठी मैया के आशीर्वाद से बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी.”

Previous article Bihar Chunav 2025: CPI (ML)का घोषणा पत्र जारी,भूमिहीनों को जमीन, 65% आरक्षण, किसानों की कर्ज माफी और बेरोजगारों को भत्ता देने का वादा
Next article भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का ऐलान, दिग्गज खिलाड़ी की टीम में वापसी
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel