[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Chenab Footbridge Video: चिनाब फुटब्रिज पर चलना डेंजर, प्रशासन ने ट्रैफिक के लिए बताया असुरक्षित

Chenab Footbridge Video: चिनाब फुटब्रिज पर चलना डेंजर, प्रशासन ने ट्रैफिक के लिए बताया असुरक्षित

0
Chenab Footbridge Video: चिनाब फुटब्रिज पर चलना डेंजर, प्रशासन ने ट्रैफिक के लिए बताया असुरक्षित
Chenab River Footbridge

Chenab Footbridge: जम्मू-कश्मीर के चिनाब नदी पर बने फुटब्रिज पर चलना खतरे से खाली नहीं. प्रशासन ने असुरक्षित बताते हुए आम लोगों को इसके इस्तेमाल को लेकर आगाह किया गया है. लोगों के लिए चेतावनी बोर्ड लगा दी गई है. प्रशासन ने सुरक्षा एडवाइजरी भी जारी किया है. लोक निर्माण विभाग ने पुल को असुरक्षित घोषित कर दिया है और माल ढोने वाले खच्चरों के गुजरने, एक समय पर दो से अधिक लोगों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है. डोडा के डिप्टी कमिश्नर हरविंदर सिंह ने बताया, “प्रेमनगर में चिनाब नदी पर बने फुटब्रिज को यातायात के लिए असुरक्षित घोषित कर दिया गया है. इसका ऑडिट किया गया था और इसमें प्रेमनगर पुल को असुरक्षित माना गया है. हम इस दिशा में सभी जरूरी कदम उठाएंगे.”

तीन साल पहले बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया था फुटब्रिज

तीन साल पहले फुटब्रिज बाढ़ की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया था. उसके एक छोर का डंगा पानी की तेज धार में बह गया था. बाढ़ की वजह से पिल्लर पर दरारें आ गई थीं. पटरियां भी टूट गईं थीं.

लकड़ी की पटरियों से तैयार किया गया है फुटब्रिज

चिनाब नदी पर फुटब्रिज को मोटी-मोटी लकड़ियों की पटरियों के सहारे तैयार किया गया है. जिसमें मोटे-मोटे लोहे के रॉड लगे हुए हैं.

क्या कहते हैं स्थानीय

स्थानीय लोगों ने पुल की मरम्मत या नया पुल बनाने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है. उनका कहना है कि ब्रिज के बंद होने से सैकड़ों परिवारों को परेशानी होगी. एक स्थानिय निवासी ने कहा, “स्कूली बच्चों को मिलाकर रोजाना करीब 3000 से अधिक लोग इस पुल से गुजरते हैं. पुल के सस्पेंशन तार जंग खा गए हैं जबकि लकड़ी के स्लीपर टूटे हुए हैं, जिससे लोगों को हरदिन खतरा मोल लेकर ब्रिज पार करना पड़ रहा है. “

Previous article Darbhanga News: नगर में 18.8 किलोमीटर में बिछेगा मेट्रो का लाइन, रूट सर्वे हुआ पूरा
Next article सदर अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार को लेकर सीओ व प्रमुख प्रतिनिधि आमने-सामने, वीडियो वायरल
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel