[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National कर्नाटक की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, दो मजदूरों की मौत

कर्नाटक की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, दो मजदूरों की मौत

0
कर्नाटक की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, दो मजदूरों की मौत
केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, फोटो एक्स

Chemical factory Explosion: विस्फोट उस समय हुआ, जब केमिकल फैक्टरी को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा था. पुलिस के अनुसार, दो मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और घायलों को मांड्या आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है.

कैसे हुआ धमाका?

पुलिस ने बताया कि फैक्टरी का सामान कुछ समय से करेकट्टे से नयी जगह पर ले जाया जा रहा था और रविवार को रासायनिक टैंक को खाली करते समय यह हादसा हुआ. मामले की जांच जारी है.

Chemical factory Explosion: फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों ने धमाके के बारे में क्या बताया?

जिस फैक्ट्री में धमाका हुआ, वहां काम करने वाले एक वर्कर अमन ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया, कंपनी के केमिकल टैंक के पास छह लोग काम कर रहे थे, तभी अचानक उसमें धमाका हो गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई. मैं उस समय ड्यूटी पर नहीं था. आज, सुबह करीब 9 बजे तीन लोगों को इमरजेंसी केयर के लिए लाया गया. हमें वहां आए हुए सिर्फ एक महीना हुआ था. आकाश और कल्लू मर चुके हैं. कल्लू मेरे चाचा थे, और कासिम भी घायल हैं. फैक्ट्री में केमिकल बनते थे, लेकिन मुझे केमिकल का खास नाम नहीं पता. एक अन्य वर्कर राजीव कुमार ने बताया, यह आज सुबह करीब 10 बजे हुआ. हम बिहार से हैं. हम 7-8 लोग थे. यह एक केमिकल प्लांट है, और टैंक फट गया. हम 6-7 लोग वहां मौजूद थे, और हमें चोट लगी. कॉन्ट्रैक्टर यहां नहीं है; वह कहीं और गया है. उसका नाम गुड्डू खान है. नया काम एक महीने पहले ही शुरू हुआ था. उस समय कटिंग और फिटिंग का काम चल रहा था. अभी दो लोग घायल हैं.

गैस रिसाव का स्थानीय निवासियों ने किया था विरोध

स्थानीय निवासियों ने फैक्टरी के सुरक्षा रिकॉर्ड पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि साल 2022 में यहां जहरीली गैस का रिसाव हुआ था, जिससे आसपास की फसलें खराब हो गई थीं और दो कुत्तों की मौत हो गई थी. किसानों और स्थानीय लोगों के कड़े विरोध और स्थानीय विधायक तथा जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद फैक्टरी का संचालन बंद कर दिया गया था. बताया जा रहा है कि इसी कारण मालिकों ने फैक्टरी को दूसरी जगह स्थानांतरित करने का निर्णय लिया था.

Previous article जंगल में मिले शव का हत्यारा धराया, खून लगा पत्थर भी बरामद, टेबो पुलिस ने एक दिन सुलझाया केस
Next article जब टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को दी बहुत बुरी हार, जानें मैच में क्या हुआ?
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel