[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Chandigarh Mayor Chunav : चंडीगढ़ मेयर चुनाव में BJP ने दर्ज की जीत, तीन क्रॉस वोट से आप-कांग्रेस को लगा झटका

Chandigarh Mayor Chunav : चंडीगढ़ मेयर चुनाव में BJP ने दर्ज की जीत, तीन क्रॉस वोट से आप-कांग्रेस को लगा झटका

0
Chandigarh Mayor Chunav : चंडीगढ़ मेयर चुनाव में BJP ने दर्ज की जीत, तीन क्रॉस वोट से आप-कांग्रेस को लगा झटका
बीजेपी की हरप्रीत कौर बबला मेयर बनीं

Chandigarh Mayor Chunav : 16 पार्षद वाली बीजेपी की हरप्रीत कौर बबला चंडीगढ़ की मेयर बन गई हैं. सुबह 11 बजे निगम चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ. इस बार मुकाबला आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार प्रेमलता और बीजेपी की प्रत्याशी हरप्रीत के बीच था. भीतरघात की संभावना से सभी पार्टियों की टेंशन बढ़ी हुई थी.

बीजेपी को 19 वोट मिले. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन को 17 वोट मिले. तीन क्रॉस वोट काउंट किए गए. यह तीनों वोट कांग्रेस और आप के पार्षदों ने किए. गठबंधन उम्मीदवार प्रेमलता की हार हो गई.

पिछले साल के चुनाव में हुआ था विवाद

बीजेपी के मेयर पद की उम्मीदवार हरप्रीत को कुल 19 वोट मिले. वहीं आप की मेयर पद की उम्मीदवार प्रेमलता को केवल 17 वोट प्राप्त हुए. पिछले साल चुनाव में विवाद हो गया था. इसके बाद , इस बार सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखने को कहा था. एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया. पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई. पिछले साल मेयर चुनाव के दौरान जोरदार हंगामा हुआ था. वोटों की गिनती के दौरान धांधली के आरोप भी लगाए गए थे. एक वीडियो भी सामने आया, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट को मामले में दखल देना पड़ा.

आप-कांग्रेस के बीच गठबंधन

चुनाव में बीजेपी ने तीनों पदों के लिए अपने उम्मीदवार खड़े किए थे. वहीं, AAP-कांग्रेस गठबंधन में मेयर पद आप के पास था, जबकि सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद कांग्रेस ने रखा था. खास बात यह रही कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप और कांग्रेस एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे हैं.

क्रॉस वोटिंग की वजह से हुई आप-कांग्रेस गठबंधन की हार

कांग्रेस पार्षद गुरबख्श रावत ने बीजेपी का दामन थाम लिया था. इससे बीजेपी के पास 16 पार्षद हो गए थे, जबकि कांग्रेस के पार्षदों की संख्या 7 से घटकर 6 हो गई थी. आप के 13 पार्षद थे और एक वोट चंडीगढ़ के सांसद का था. इस तरह, गठबंधन के पास कुल 20 वोट मौजूद थे. यदि क्रॉस वोटिंग नहीं होती, तो आप-कांग्रेस गठबंधन की जीत पक्की थी.

Previous article Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान और अभीरा आएंगे एक-दूसरे के करीब, अस्पताल में शिवानी से मिलने आएगा ये शख्स
Next article झारखंड के तापमान में उछाल, लोगों को ठंड से मिली राहत, जानें कैसा है मौसम
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel