[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Chamoli Cloudburst : चमोली में फटा बादल, घर ढह गए, डरावना वीडियो आया सामने

Chamoli Cloudburst : चमोली में फटा बादल, घर ढह गए, डरावना वीडियो आया सामने

0
Chamoli Cloudburst : चमोली में फटा बादल, घर ढह गए, डरावना वीडियो आया सामने
चमोली में फटा बादल (Photo:X)

Chamoli Cloudburst : उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र में गुरुवार तड़के भूस्खलन से छह घर ढह गए. भारी बारिश से हुए इस हादसे में कई लोग लापता हो गए हैं. चमोली के जिला मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, ” नंदानगर घाट इलाके में बादल फटने से नुकसान हुआ. नंदानगर के कुंती लंगाफली वार्ड में छह घर मलबे में दब गए. सात लोग लापता हैं, जबकि दो को बचा लिया गया है. राहत और बचाव कार्य जारी है.” इस हादसे का वीडियो सामने आया है जो बहुत ही भयावह है. देखें वीडियो.

संभलने का समय नहीं मिला लोगों को

नंदानगर में बादल फटने से अचानक मलबा आया और इलाके में भारी नुकसान हुआ. कई घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए. स्थानीय लोग बताते हैं कि रात में हुई इस घटना में लोगों को संभलने का समय नहीं मिला. लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव दल सक्रिय हैं और राहत कार्य जारी है.

यह भी पढ़ें : Cloudburst in Dehradun Video: देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में फटा बादल, मची तबाही, डरावना वीडियो आया सामने

चमोली के नंदानगर में भारी बारिश से भूस्खलन

चमोली जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, नंदानगर के कुंतरी वार्ड में हुए भूस्खलन में, हांलांकि, दो लोगों को बचा लिया गया. इसके अनुसार, राहत एवं बचाव के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके के लिए रवाना कर दी गयी हैं.

यह भी पढ़ें : बादल फटते ही क्यों बह जाती हैं जिंदगियां? जानिए कितने लीटर पानी लाता है एक Cloudburst

करीब 15 दिन पहले भी कुंतरी वार्ड में करीब 16 मकान जमीन धंसने और गहरी दरारें आने से खतरे की जद में आ गए थे जिसे देखते हुए वहां रहने वाले 64 लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया था. आपदा प्रबंधन केंद्र ने बताया कि नंदानगर के ही मोख घाटी के धुर्मा गांव में भी मोख नदी की बाढ़ से आधा दर्जन मकान मलबे की चपेट में आने से बर्बाद हो गए हैं.

Previous article आज रांची आयेंगे CDS अनिल चौहान, कल से शुरू होगा तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो
Next article अब PhonePe और Paytm से नहीं भर पाएंगे किराया, लागू हुई RBI की नई गाइडलाइन
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel