[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National उमा भारती झांसी स्टेशन पर परेशान, चेन पुलिंग कर रुकवाई ट्रेन, कहा- गलती रेलवे की

उमा भारती झांसी स्टेशन पर परेशान, चेन पुलिंग कर रुकवाई ट्रेन, कहा- गलती रेलवे की

0
उमा भारती झांसी स्टेशन पर परेशान, चेन पुलिंग कर रुकवाई ट्रेन, कहा- गलती रेलवे की
उमा भारती (File Photo)

Indian Railway : उमा भारती ने रविवार (12 अप्रैल) को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को चिट्ठी लिखी. उन्होंने बताया कि झांसी रेलवे स्टेशन पर उनकी ट्रेन छूटते-छूटते बची, जिसके बाद उन्होंने रेलवे व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने ने बताया कि चेन खींचे जाने के बाद वह ट्रेन में चढ़ पाईं. उनका कहना है कि वह समय पर स्टेशन पहुंच गई थीं, लेकिन खराब व्यवस्था और ट्रेन के जल्दी छूटने की वजह से परेशानी हुई. उन्होंने आधुनिक सुविधाओं में संवेदनशीलता की कमी की बात भी उठाई, और कहा कि ऐसा उनके साथ पहले मथुरा रेलवे स्टेशन पर भी हो चुका है.

उमा भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि “माननीय रेल मंत्री जी, मैंने पहले भी मथुरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के प्रति असंवेदनशीलता की बात उठाई थी. आज झांसी रेलवे स्टेशन पर मेरे साथ फिर ऐसा ही हुआ. इसमें किसी की गलती नहीं थी, बल्कि स्टेशनों पर बनी आधुनिक सुविधाओं में व्यावहारिक संवेदनशीलता की कमी ही इसकी वजह है.

क्यों परेशानी हुई उमा भारती को

उमा भारती ने कहा कि वह ट्रेन के लिए समय से पहले झांसी रेलवे स्टेशन पहुंच गई थीं. उन्होंने CCTV फुटेज जांचने की मांग की. उनका आरोप है कि ट्रेन तय समय से पहले ही आकर और जल्दी ही रवाना हो गई, जिससे यह पूरी परेशानी खड़ी हुई.

किसी ने चेन खींच दी, जिससे उमा भारती चढ़ पाईं

उमा भारती ने बताया कि वह समय से पहले स्टेशन पहुंच गई थीं और प्लेटफॉर्म बदलने के लिए बैटरी कार से जा रही थीं. इस दौरान एक ट्रेन गुजरने और ट्रैक पर हैंडकार्ट (हाथ से चलाने वाली छोटी गाड़ी) फंसी होने की वजह से 3-4 मिनट का समय खराब हो गया. जब वह प्लेटफॉर्म पर पहुंचीं, तब तक ट्रेन चलने लगी थी, हालांकि किसी ने चेन खींच दी, जिससे वह चढ़ पाईं.

यह भी पढ़ें : Uma Bharti: अब ‘दीदी मां’ के रूप में जानी जाएगी उमा भारती, जानिए क्यों बदलना पड़ा नाम?

उमा भारती ने कहा कि यह किसी अधिकारी की गलती नहीं, बल्कि सिस्टम में व्यावहारिक समझ और संवेदनशीलता की कमी है. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी समस्याओं का सामना आम लोग, बुजुर्ग, दिव्यांग और छोटे बच्चों के साथ सफर करने वाली महिलाएं ज्यादा करती हैं. उन्होंने रेल मंत्री से इन कमियों पर ध्यान देने की अपील की है.

Previous article IIT नहीं रिसर्च के लिए चुनें IISER कोलकाता, जानें कटऑफ और एडमिशन प्रोसेस
Next article प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं छोड़ेंगे बिहार के सरकारी डॉक्टर, सरकार के फैसले को बताया- वन-साइडेड डिसीजन
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel