[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National CCTV Footage : सोमवार की शाम दिल्ली के लाल किला इलाके में 6:52 पर क्या हुआ, वीडियो आया सामने

CCTV Footage : सोमवार की शाम दिल्ली के लाल किला इलाके में 6:52 पर क्या हुआ, वीडियो आया सामने

0
CCTV Footage : सोमवार की शाम दिल्ली के लाल किला इलाके में 6:52 पर क्या हुआ, वीडियो आया सामने
दिल्ली ब्लास्ट का सीसीटीवी फुटेज

CCTV Footage of Delhi Blast : सोमवार की शाम 6:52 बजे क्या हुआ था? यह जानना अब आसान हो गया है,क्योंकि विस्फोट के ठीक पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है. इस विस्फोट में अबतक 12 लोगों की मौत हुई है और कई घायल हैं. इस वीडियो के सामने आने से जांच में काफी मदद मिलेगी और कई अहम खुलासे भी होंगे.

वीडियो फुटेज में क्या है?

सोमवार की शाम दिल्ली के लाल किला इलाके में जो विस्फोट हुआ, उसका सीसीटीवी फुटेज न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जारी किया है.इस वीडियो फुटेज में यह साफ दिख रहा है कि सिग्नल के पास एक कार काफी धीमी गति से आगे बढ़ रही है. विस्फोट उसी कार में हुआ है. कार के अगल-बगल में आॅटो और कारें चल रही हैं, जो सामान्य गति से चल रही हैं. धीमी गति से चल रही काले रंग की कार में विस्फोट हुआ, तो उसके आसपास की गाड़ियां भी उसके चपेट में आ गईं.

बड़ी घटना को अंजाम देने की थी साजिश

दिल्ली ब्लास्ट मामले में अबतक जो गिरफ्तारी हुई है और जो पूछताछ जारी है, उसके अनुसार डाॅ उमर नबी और अल फलाह विश्वविद्यालय के डाॅक्टर्स विस्फोटक जमा कर रहे थे और उनकी कोशिश यह थी कि वे किसी बड़े घटना को अंजाम दें. फरीदाबाद के अलफलाह विश्वविद्यालय में जब छापेमारी शुरू हुई, तो डाॅक्टर उमर नबी परेशान हो गया और कुछ विस्फोटक के साथ वहां से निकल गया. उनके एक साथी ने पूछताछ में बताया है कि वह हमेशा बैठकों में भारत के विभिन्न शहरों में ब्लास्ट कराने की बात करता था. दिल्ली में जो ब्लास्ट हुआ, वह काफी क्षमता का था. जांच में जब पुलिस ने मोबाइल डंप डेटा खंगाला तो पता चला कि गिरफ्तार डॉ मुजम्मिल गनई ने इस साल जनवरी में लाल किला इलाके की कई बार रेकी की थी, पुलिस ने उसके मोबाइल डंप डेटा का विश्लेषण किया है.

ये भी पढ़ें : Delhi Blast News: दिल्ली ब्लास्ट मामले में डाॅक्टर्स के बाद अब मौलवी गिरफ्तार, अल फलाह विश्वविद्यालय परिसर में था घर

Previous article Bihar Election 2025 Exit Poll: पप्पू यादव ने बताया सीएम नीतीश का असली घर कहां है, एग्जिट पोल पर भी दिया बड़ा बयान
Next article Bigg Boss 19: कप्तानी की कुर्सी पर इस खिलाड़ी की एंट्री, गौरव खन्ना के फैसले ने बदला घर का सारा खेल
Avatar Of Rajneesh Anand
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel