[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National CBI Raid : अनिल अंबानी से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी

CBI Raid : अनिल अंबानी से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी

0
CBI Raid : अनिल अंबानी से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी
अनिल अंबानी से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी. (फाइल फोटो)

CBI Raid : केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार को कथित बड़े पैमाने पर बैंक धोखाधड़ी के मामले में छापेमारी की. छापा रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) और इसके पूर्व प्रमोटर अनिल अंबानी से जुड़े ठिकानों पर मारा गया. अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि इस मामले में एक एफआईआर भी दर्ज की गई है. यह छापेमारी उस जांच के बाद की गई है, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 5 अगस्त को अनिल अंबानी से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी. यह मामला कई बैंक ऋण घोटालों से जुड़ा है. घोटालों में 17,000 करोड़ रुपये से अधिक की रकम शामिल है.

आरकॉम के खिलाफ मामला दर्ज कर छापेमारी

सीबीआई ने कथित बैंक धोखाधड़ी के सिलसिले में शनिवार को रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के खिलाफ मामला दर्ज किया. इसके बाद उसके परिसरों पर छापे मारे. आरोप है कि इस धोखाधड़ी से भारतीय स्टेट बैंक को 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई आरकॉम और उसके प्रवर्तक निदेशक अनिल अंबानी से जुड़े परिसरों पर छापेमारी कर रही है.

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने क्या कहा था लोकसभा में?

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पिछले महीने लोकसभा में बताया था कि 13 जून को कुछ संस्थाओं को धोखाधड़ी करने वाली कंपनियों की सूची में शामिल किया गया. उन्होंने कहा कि यह फैसला भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों और बैंक की बोर्ड द्वारा मंजूर की गई नीति के तहत लिया गया. इन नियमों के मुताबिक, धोखाधड़ी की पहचान, रिपोर्टिंग और प्रबंधन किया जाता है.

यह भी पढ़ें : अनिल अंबानी पर ED का शिकंजा, समन जारी, पूछताछ के लिए बुलाया गया

लोकसभा में पंकज चौधरी ने कहा था, “24 जून, 2025 को बैंक ने आरबीआई को धोखाधड़ी की सूचना दी थी और सीबीआई में भी शिकायत दर्ज कराई जा रही है.”

Previous article Bihar Flood: बिहार के इन जिलों में बाढ़ से तबाही का मंजर! स्कूल, घर के साथ सड़कें भी डूबीं, पावर कट
Next article Hartalika Teej Makeup Ideas:लेटेस्ट ट्रेंड्स के साथ पाएं ग्लैमरस लुक और बनें फेस्टिवल की डिवा
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel