[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National सीबीआई का ‘ऑपरेशन चक्र-V’: 21000 सिम कार्ड वाली ‘फिशिंग फैक्ट्री’ का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

सीबीआई का ‘ऑपरेशन चक्र-V’: 21000 सिम कार्ड वाली ‘फिशिंग फैक्ट्री’ का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

0
सीबीआई का ‘ऑपरेशन चक्र-V’: 21000 सिम कार्ड वाली ‘फिशिंग फैक्ट्री’ का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
साइबर क्राइम के खिलाफ सीबीआई की बड़ी कार्रवाई.

CBI Dismantles Phishing SMS Factory: संगठित साइबर अपराध की कमर तोड़ने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की कार्रवाई लगातार जारी है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने साइबर अपराध को पूरी तरह खत्म करने के लिए ऑपरेशन चक्र-V की शुरुआत की है. इसके तहत एक विशाल साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क को सीबीआई ने ध्वस्त किया है. यह नेटवर्क देश भर में लाखों लोगों से ठगी करने के लिए फिशिंग संदेश भेजने का तकनीकी आधार बन गया था. सीबीआई ने गिरोह के 3 मुख्य आरोपियों सोनवीर सिंह, मनीष उपरेती और हिमालय को गिरफ्तार किया है. ऑपरेशन चक्र-V के दौरान महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य, बेहिसाब नकदी और क्रिप्टोकरेंसी भी एजेंसी ने जब्त की है.

एनसीआर और चंडीगढ़ से चल रहा था रैकेट

सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया है कि यह रैकेट राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और चंडीगढ़ से संचालित हो रहा था. इसे ‘फिशिंग एसएमएस फैक्ट्री’ के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था. सीबीआई ने बताया है कि एजेंसी ने 21000 सिम कार्ड जब्त किये हैं. ये सिम कार्ड दूरसंचार विभाग के नियमों का उल्लंघन करते हुए गिरोह ने हासिल किये थे. इनका इस्तेमाल थोक में धोखाधड़ी वाले संदेश भेजने के लिए किया जा रहा था.

Cbi Operation Chakra V Phishing Sms Factory Busted
सीबीआई का ‘ऑपरेशन चक्र-v’: 21000 सिम कार्ड वाली ‘फिशिंग फैक्ट्री’ का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार 4

CBI Dismantles Phishing SMS Factory: देश-विदेश के साइबर क्रिमिनल को मिल रही थी ‘फिशिंग फैक्ट्री’ की मदद

सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा है कि यह संगठित साइबर गिरोह न केवल घरेलू अपराधियों को थोक एसएमएस सेवाएं प्रदान कर रहा था, बल्कि विदेशी साइबर अपराधी भी भारतीय नागरिकों को ठगने के लिए इस सेवा का लाभ ले रहे थे. सीबीआई ने दिल्ली, नोएडा और चंडीगढ़ सहित कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाने के बाद इस गिरोह के नेटवर्क को ध्वस्त किया.

साइबर क्राइम की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इस तरह से धोखाधड़ी कर रहे थे साइबर क्रिमिनल्स

सीबीआई के मुताबिक, इस नेटवर्क का उपयोग फर्जी डिजिटल गिरफ्तारी, ऋण घोटाले और निवेश धोखाधड़ी जैसी विभिन्न साइबर धोखाधड़ी के लिए किया जाता था. टेलीकॉम कर्मचारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है. शुरुआती जांच से पता चला है कि कुछ दूरसंचार कंपनियों के चैनल पार्टनर्स और उनके कर्मचारियों की संलिप्तता भी हो सकती है, जिन्होंने इस धोखाधड़ी के लिए अवैध रूप से सिम कार्ड की व्यवस्था करने में मदद की.

सीबीआई की कार्रवाई और बरामदगी

सीबीआई ने DoT के साथ मिलकर और ‘संचार साथी’ पोर्टल से प्राप्त जानकारी का उपयोग करते हुए मेसर्स लॉर्ड महावीरा सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नामक निजी कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया. कंपनी पर आरोप है कि यह एक अवैध सिस्टम चला रही थी, जो धोखेबाजों को पूरे भारत में बड़ी संख्या में फर्जी संदेश भेजने की अनुमति देता था.

Cbi Cyber Crime Operation Chakra V
सीबीआई का ‘ऑपरेशन चक्र-v’: 21000 सिम कार्ड वाली ‘फिशिंग फैक्ट्री’ का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार 5

दिल्ली, नोएडा और चंडीगढ़ में ली गयी तलाशी

सीबीआई ने दिल्ली, नोएडा और चंडीगढ़ में तलाशी के दौरान फिशिंग संदेश भेजने के लिए उपयोग किये जाने वाले एक पूर्ण और सक्रिय सिस्टम को जब्त किया. यहां से बरामद उपकरणों में सर्वर, संचार उपकरण, यूएसबी हब, डोंगल और हजारों सिम कार्ड शामिल थे. इस सेटअप का उपयोग करके रोजाना लाखों लोगों को धोखाधड़ी के लिए संदेश भेजे जा रहे थे.

लोगों को ठगने की कार्यप्रणाली (Modus Operandi)

यह गिरोह मुख्य रूप से फर्जी बल्क मैसेजिंग सेवाएं प्रदान करके साइबर अपराधियों के लिए टेक्निकल इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करता था. यह भी जान लीजिए कि साइबर क्रिमिनल्स भोले-भाले लोगों से किस तरह से ठगी करते थे.

  • अवैध तरीके से सिम कार्ड का संग्रह : लगभग 21,000 सिम कार्ड अवैध रूप से प्राप्त हासिल किये, जिसकी मदद से ठगी करते थे. संभवतः इसमें टेलिकॉम चैनल पार्टनर्स भी उनकी मदद करते थे.
  • ऑनलाइन प्लेटफॉर्म कंट्रोल : इन हजारों सिम कार्ड को एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से नियंत्रित किया जाता था.
  • बल्क एसएमएस भेजना : इस मंच का उपयोग करके लाखों संदेश हर दिन भेजे जाते थे.
  • फर्जी ऑफर : भोले-भाले लोगों को ऋण, निवेश के अवसर और अन्य वित्तीय लाभ का लालच देकर ठगते थे.
  • डेटा चोरी : इन संदेशों का अंतिम उद्देश्य पीड़ितों के व्यक्तिगत और बैंकिंग विवरण चुराना था, जिससे वित्तीय धोखाधड़ी की जा सके.
  • मुख्य धोखाधड़ी : लोगों का विवरण हासिल करने के बाद उसका उपयोग डिजिटल अरेस्ट, ऋण घोटाले या निवेश घोटाले जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम देने के लिए किया जाता था.

इसे भी पढ़ें

1000 करोड़ के साइबर फ्रॉड रैकेट का खुलासा, 17 आरोपियों और 58 कंपनियों के खिलाफ चार्जशीट

Deoghar News : 16.92 लाख की साइबर ठगी के केस में चाईबासा पुलिस ने दूसरे आरोपित को भी किया गिरफ्तार

Ranchi news : ऑनलाइन इंवेंस्टमेंट के नाम पर तीन लोगों से 2.18 करोड़ की साइबर ठगी

एपीके फाइल इंस्टॉल करवाकर ठगी करने वाले पांच साइबर आरोपी गिरफ्तार

Previous article केंद्र में सवर्ण तो प्रदेश में वैश्य समाज के हाथ में भाजपा की कमान, कौन हैं बिहार के नए अध्यक्ष 
Next article Samastipur News:कृषि के लिए जलवायु परिवर्तन बड़ी चुनौती : कुलपति
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel