[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Caste Census : जातिगत गणना को आप ने जोड़ा पहलगाम हमले से, बीजेपी ने दिया करारा जवाब

Caste Census : जातिगत गणना को आप ने जोड़ा पहलगाम हमले से, बीजेपी ने दिया करारा जवाब

0
Caste Census : जातिगत गणना को आप ने जोड़ा पहलगाम हमले से, बीजेपी ने दिया करारा जवाब
Caste Census/ BJP vs AAP

Caste Census : जातिगत गणना को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) की प्रतिक्रिया आई है. उसने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह जातिगत गणना की घोषणा का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कर रही है. इसके जवाब में बीजेपी ने आप की आलोचना करते हुए कहा कि उसके नेताओं को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर “गैर-जिम्मेदाराना” बयान देने से बचना चाहिए. आप की दिल्ली इकाई के प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा , “जब पाकिस्तान पर कार्रवाई करने का समय आया तो आपने कार्रवाई नहीं की, बल्कि जातिगत गणना का मुद्दा उठा दिया. पूरा देश आपके साथ है और आतंकवादियों पर कार्रवाई चाहता है.”

पहलगाम आतंकवादी हमले पर “गैर-जिम्मेदाराना” टिप्पणी  न करें: बीजेपी

आप के मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने भी इसी तरह की बात ही और आरोप लगाया कि इस कदम का उद्देश्य 22 अप्रैल के आतंकवादी हमले से लोगों का ध्यान भटकाना है. वहीं, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि भारद्वाज सहित आप के नेता पहलगाम आतंकवादी हमले पर “गैर-जिम्मेदाराना” टिप्पणी कर रहे हैं. सचदेवा ने पलटवार करते हुए कहा कि बेहतर होगा कि दिल्ली और हरियाणा में हाल ही में चुनाव हारने वाले आप नेता यह समझें कि राष्ट्र और उसके लोगों की सुरक्षा से जुड़े मामले राजनीतिक चर्चा का विषय नहीं हैं.

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान को एक और चोट, भारत ने बंद किया हवाई क्षेत्र, नहीं उड़ पाएगी कोई भी फ्लाइट

उन्होंने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे समय में जब 1.4 अरब भारतीय पहलगाम हत्याकांड के बाद भारत सरकार के साथ खड़े हैं, अपनी चुनावी हार से निराश आम आदमी पार्टी के कुछ नेता खबरों में बने रहने के प्रयास में बयान जारी कर रहे हैं.”

जातिगत गणना को समर्थन : कांग्रेस

कांग्रेस ने अगली जनगणना में जातिगत गणना कराए जाने के केंद्र सरकार के फैसले का बुधवार को समर्थन किया और यह भी कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि यह कब तक होगा तथा किस प्रकार से होगा. सरकार ने बुधवार को फैसला किया कि आगामी जनगणना में जातिगत गणना को ‘‘पारदर्शी’’ तरीके से शामिल किया जाएगा. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वह सरकार के फैसले का समर्थन करते हैं, लेकिन सरकार को बताना चाहिए कि यह किस तिथि तक होगी.

Previous article Quordle Game 1193: 1 मई के चारों शब्द हुए रिवील! जानिए आज के सही जवाब और आसान हिंट्स
Next article NEET UG 2025: नीट यूजी की तैयारी कैसे करें? अच्छे स्कोर के लिए मेडिकल स्टूडेंट्स देखें ये लास्ट मिनट टिप्स
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel