[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Cabinet Decision: देश में खुलेंगे 85 केंद्रीय और 28 नवोदय विद्यालय, जानें कैबिनेट के अहम फैसले

Cabinet Decision: देश में खुलेंगे 85 केंद्रीय और 28 नवोदय विद्यालय, जानें कैबिनेट के अहम फैसले

0
Cabinet Decision: देश में खुलेंगे 85 केंद्रीय और 28 नवोदय विद्यालय, जानें कैबिनेट के अहम फैसले
Cabinet Decision

Cabinet Decision: शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक हुई. मीटिंग को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि देश में 85 केंद्रीय और 28 नए नवोदय विद्यालय खोले जाएंगे. वैष्णव ने कहा कि नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए पीएम श्री योजना को लाया गया है. सभी केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों को पीएम श्री स्कूलों के रूप में नामित किया गया है. इसका मकसद है कि उन्हें मॉडल बनाया जा सके.

सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा मिलेगी- अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नए केंद्रीय विद्यालय खुलने से पूरे देश के 82 हजार से अधिक छात्रों को सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा मिलेगी. उन्होंने कहा कि वर्तमान में 1256 कार्यात्मक केन्द्रीय विद्यालय हैं. इनमें से 3 विदेश में हैं. एक रूस के मास्को में है. इसके अलावा काठमांडू और तेहरान में हैं. उन्होंने कहा कि इन केंद्रीय विद्यालयों में कुल साढ़े 13 लाख से ज्यादा विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं.

मेट्रो के फेज-4 को मिली मंजूरी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कैबिनेट में मेट्रो के फेज-4 को भी मंजूरी मिल गई है. इस प्रजेक्ट्स में साढ़े 9 लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे. वैष्णव ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और हरियाणा के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए लगभग 26 किमी लंबे दिल्ली मेट्रो चरण-4 रिठाला-नरेला-कुंडली कॉरिडोर को मंजूरी दी है. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि साल 2014 से 2024 तक 745 किमी मेट्रो का काम हुआ है. अभी एक हजार किलोमीटर मेट्रो का काम चल रहा है.

Also Read: Bangladesh Violence: हिंदुओं पर हमले के बीच बांग्लादेश जाएंगे विदेश सचिव, यूनुस सरकार से क्या होगी बात?

Previous article Patna News : बिहार पशु विज्ञान विवि के शिक्षकेतर कर्मियों ने दी तालाबंदी की चेतावनी
Next article फॉर्म भरने के बावजूद एडमिट कार्ड नहीं हुआ जारी, किया सड़क जाम
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel