[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National By Elections: यूपी की मिल्कीपुर और तमिलनाडु की इरोड सीट पर उपचुनाव का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट का डेट

By Elections: यूपी की मिल्कीपुर और तमिलनाडु की इरोड सीट पर उपचुनाव का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट का डेट

0
By Elections: यूपी की मिल्कीपुर और तमिलनाडु की इरोड सीट पर उपचुनाव का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट का डेट
Election Commissioner Rajiv Kumar

By Elections Milkipur and Erode assembly seat : चुनाव आयोग ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा की तारीखों का ऐलान कर दिया. इसके साथ ही आयोग ने उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर और तमिलनाडु की इरोड विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की भी घोषणा कर दी. इस सीट पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी. जबकि मतगणना 8 फरवरी को होगी.

सपा विधायक के इस्तीफे के बाद मिल्कीपुर सीट खाली हुई

समाजवादी पार्टी नेता अवधेश प्रसाद के इस्तीफे के बाद मिल्कीपुर सीट खाली हुई थी. अवधेश प्रसाद को सपा ने लोकसभा का चुनाव लड़ाया था, जिसमें उन्होंने अयोध्या के फैजाबाद सीट से बीजेपी उम्मीदवार को हराया और शानदार जीत दर्ज की थी. उपचुनाव में सपा ने अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को मैदान में उतारा है. जबकि बीजेपी उम्मीदवार का अभी ऐलान होना बाकी है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

बीजेपी के प्रतिष्ठा की सीट बना मिल्कीपुर

लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट गंवाने के बाद बीजेपी के लिए मिल्कीपुर उपचुनाव प्रतिष्ठा की सीट हो गई है. बीजेपी इस सीट पर जीत दर्ज कर यह संदेश देना चाहेगी कि अयोध्या की जनता उसके साथ है.

ईवीकेएस एलंगोवन के निधन के बाद खाली हुई इरोड सीट

तमिलनाडु कांग्रेस के विरष्ठ नेता ईवीकेएस एलंगोवन के निधन के बाद इरोड सीट खाली हुई थी. एलंगोवन का निधन पिछले साल 14 दिसंबर को हुआ था.

Previous article Fog in Delhi Video: दिल्ली में शीतलहर जारी, जमीन से आसमान तक कोहरा ही कोहरा, देखें वीडियो
Next article बिहार में एचएमपीवी वायरस को मात देने के लिए नीतीश सरकार तैयार, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश 
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel