[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National By-Election Result : तरन तारन उपचुनाव में ‘आप’ ने मारी बाजी

By-Election Result : तरन तारन उपचुनाव में ‘आप’ ने मारी बाजी

0
By-Election Result : तरन तारन उपचुनाव में ‘आप’ ने मारी बाजी
तरन तारन उपचुनाव परिणाम 2025 (Photo : X)

By-Election Result : पंजाब की तरन तारन विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी जीत बरकरार रखी. शुक्रवार को आए नतीजों में आप उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने शिअद उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा को 12,091 वोटों से हराया. चुनाव आयोग के अनुसार, 16 चरणों की मतगणना के बाद संधू को 42,649 वोट मिले, जबकि रंधावा को 30,558 वोट मिले.

‘आप’ कार्यालयों में जश्न मनाया गया

इस जीत के बाद तरन तारन एवं चंडीगढ़ स्थित ‘आप’ कार्यालयों में जश्न मनाया गया और पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नाचकर एवं पटाखे जलाकर खुशी जाहिर की. शिरोमणि अकाली दल की रंधावा मतगणना के पहले तीन दौर में आगे थीं लेकिन इसके बाद संधू ने बढ़त बना ली और लगातार बढ़त बनाए रखी. निर्दलीय उम्मीदवार मनदीप सिंह 19,620 मत के साथ तीसरे स्थान पर रहे, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार करणबीर सिंह बुर्ज 15,078 वोट के साथ चौथे स्थान पर रहे.

यह भी पढ़ें : By-Election Result : इस सीट पर बीजेपी को कांग्रेस ने दी जबरदस्त पटखनी

बीजेपी के हरजीत सिंह संधू 6,239 मतों के साथ पांचवें स्थान पर रहे. चुनावी मैदान में कुल 15 उम्मीदवार थे.

60.95 प्रतिशत मतदाताओं ने डाला वोट

तरन तारन उपचुनाव के लिए मतगणना शुक्रवार सुबह आठ बजे शुरू हुई. मतदान मंगलवार को हुआ था जिसमें 60.95 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. तरन तारन विधानसभा सीट ‘आप’ विधायक कश्मीर सिंह सोहल के जून में निधन के बाद खाली हो गई थी. पिद्दी स्थित ‘इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग’ में बनाए गए मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.

Previous article Bihar Election Result 2025 Video: जमकर मना जश्न, खूब हुई आतिशबाजी, ढोल की थाप पर झूमे भाजपा कार्यकर्ता
Next article Anant Singh Constituency Result: जेल से जीते बाहुबली अनंत सिंह, सूरजभान की पत्नी को इतने हजार वोटों से हराया
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel