[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Bulldozer Action In Bareilly: बरेली में गरजा बुलडोजर, हिंसा के आरोपी डॉ नफीस का बैंक्वेट हॉल ध्वस्त

Bulldozer Action In Bareilly: बरेली में गरजा बुलडोजर, हिंसा के आरोपी डॉ नफीस का बैंक्वेट हॉल ध्वस्त

0
Bulldozer Action In Bareilly: बरेली में गरजा बुलडोजर, हिंसा के आरोपी डॉ नफीस का बैंक्वेट हॉल ध्वस्त
बरेली में गरजा बुलडोजर

Bulldozer Action In Bareilly: 26 सितंबर को बरेली में भड़की हिंसा के बाद अब लगातार बुलडोजर कार्रवाई हो रही है. शनिवार को आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान के करीबी डॉ नफीस की गिरफ्तारी के बाद उनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाया गया. डॉ नफीस के अवैध निर्माण को हटाया जा रहा है. मकानों को ध्वस्त किया जा रहा है.

हिंसा के आरोपी डॉ नफीस का बैंक्वेट हॉल ध्वस्त

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) और जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को बुलडोजर चलाकर हिंसा के एक आरोपी के स्वामित्व वाले रजा पैलेस बैंक्वेट हॉल को ध्वस्त कर दिया. बरेली के जिलाधिकारी (डीएम) अविनाश सिंह की देखरेख में यह कार्रवाई शनिवार सुबह शुरू हुई और कई घंटों तक चली.

कार्रवाई से पहले इलाके की कर दी गई थी घेराबंदी

अधिकारियों के अनुसार, किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तोड़फोड़ से पहले पूरे इलाके की बिजली काट दी गई थी. पुलिस अधीक्षक (नगर) मानुष पारीख के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी के जवानों की एक बड़ी टीम ने इलाके की घेराबंदी की.

मौलाना तौकीर रजा खान के करीबी हैं डॉ नफीस

‘रजा पैलेस’ नामक बैंक्वेट हॉल डॉ नफीस का था, जिन्हें मौलाना तौकीर रजा खान का करीबी माना जाता है. नफीस को हाल ही में हुई हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. इस बीच, बरेली नगर निगम के अधिकारियों ने शनिवार को शहर के सैलानी इलाके में 15 से ज्यादा दुकानों से अतिक्रमण हटा दिया.

Previous article Ranchi news : नौकरी लगाने के नाम पर ठगी के मुख्य आरोपी की बेटी पर भी केस
Next article केतार में घर-जानवर बहे, प्रखंड मुख्यालय से 300 घरों का संपर्क टूटा
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel