[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Budget 2026: बजट से युवाओं को जोड़ने के लिए केंद्र की अनूठी पहल

Budget 2026: बजट से युवाओं को जोड़ने के लिए केंद्र की अनूठी पहल

0
Budget 2026: बजट से युवाओं को जोड़ने के लिए केंद्र की अनूठी पहल

Budget 2026: देश के युवाओं के बीच बजट की समझ बढ़ाने, बजटीय प्रावधानों को अधिक सुलभ बनाने और आम लोगों को बजट से सीधे जोड़ने के लिए  केंद्र सरकार ने एक बड़ी पहल शुरू की है. केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया ने एमवाय भारत बजट क्वेस्ट 2026 का शुभारंभ किया. इसका मकसद युवाओं को केंद्रीय बजट के हर पहलू से रूबरू कराकर उन्हें देश के विकास में भागीदार बनाना है.

यह पहल एक संरचित और सहभागी ढांचे के जरिये देश भर के महाविद्यालयों, संस्थानों और कोचिंग केंद्रों के युवाओं को शामिल करके केंद्रीय बजट 2026 को नागरिकों के दैनिक जीवन से जोड़ने का काम करेगी. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज का युवा सिर्फ नौकरी और पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि वह देश की दिशा और दशा तय करने में भी अहम भूमिका निभाने की कोशिश कर रहा है.

इसी सोच को ध्यान में रखते हुए यह प्रतियोगिता शुरू करने का फैसला लिया गया है ताकि युवा बजट को सिर्फ आंकड़ों का दस्तावेज नहीं समझें और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर बजट की बारीकियों को समझने का काम कर सकें. सरकार का मानना है कि युवाओं के बीच बजट को समझने और सवाल उठाने का काम करना चाहिए. इससे युवा सुझाव देने में सक्षम होंगे. इससे देश की आर्थिक नीति को समग्र बनाने में मदद मिलेगी.  

प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए कराना होगा पंजीकरण

यह प्रतियोगिता एमवाय भारत पोर्टल पर मंगलवार (3 फरवरी 2026) से शुरू होगी. इसमें भाग लेने के लिए युवाओं का पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा. केंद्रीय बजट 2026 पर आधारित एक राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी है, जिसमें ‘माई भारत’ पोर्टल पर पंजीकृत युवा भाग ले सकते हैं और भाग लेने की अंतिम तिथि 17 फरवरी है.

इसके बाद सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा और वे 17 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक चलने वाले दूसरे चरण में भाग लेंगे, जिसमें निबंध लेखन होगा. निबंध लेखन के इस चरण में युवाओं को विकसित भारत के विजन के तहत केंद्रीय बजट से संबंधित 8 विषय दिए जाएंगे. प्रतिभागी निबंधों के जरिये अपने विचार और सुझाव साझा करेंगे.इस वर्ष के बजट भाषण में वित्त मंत्री ने विकसित भारत युवा लीडरशिप डायलॉग(वीबीवाईएलडी) के दौरान युवाओं द्वारा साझा किए गए नवोन्मेषी विचारों की सराहना करते हुए कहा कि कुछ विचारों को केंद्रीय बजट 2026-27 में शामिल किया गया है.

‘माई भारत बजट क्वेस्ट 2026’ के साथ हम इस भावना को जारी रखने के मकसद से इस प्रतियोगिता शुरू की गयी है. निबंध का मूल्यांकन 3 मार्च से 10 मार्च, 2026 के बीच किया जाएगा और राज्य, केंद्र शासित प्रदेशों के अनुसार योग्यता सूची 10 मार्च को घोषित होगी. राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के विजेताओं को बाद में ‘विकसित भारत बजट’ के विजन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संवाद करने का मौका मिलेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel