[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar बीएसएफ ने फिर मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सीमा में कर रहा था दाखिल होने की कोशिश

बीएसएफ ने फिर मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सीमा में कर रहा था दाखिल होने की कोशिश

0
बीएसएफ ने फिर मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सीमा में कर रहा था दाखिल होने की कोशिश

सीमा पर मुस्तैद बीएसएफ के जवानों ने एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से आ रहे ड्रोन को मार गिराया है. कल यानी 21 दिसंबर को करीब 8 बजे फिरोजपुर सेक्टर के रास्ते भारतीय सीमा में दाखिल हुआ था. जवानों ने तरनतारन में 101 बीएन में पाकिस्तान से ड्रोन घुसपैठ का पता लगाया. जिसके बाद जवानों ने ड्रोन पर भारी गोलीबारी की. इसके बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया जिसमें फार्म 3 में ड्रोन के अवशेष मिले. बीएसएफ पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है कि कहीं ड्रोन ने कुछ गिराया तो नहीं.

बुधवार को अमृतसर में दाखिल हुआ था पाकिस्तानी ड्रोन: गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से कल यानी बुधवार को भी ड्रोन ने भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश की थी. हालांकि जवानों ने ड्रोन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी, जिसके बाद गिर पाकिस्तान की ही सीमा में गिर गया. जिसे पाकिस्तानी रेंजर उठाकर अपने साथ ले गये. इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया.

हर साल बढ़ रही है पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन की संख्या: पाकिस्तानी ड्रोन के भारतीय साीमा में दाखिल होने का संख्या लगातार बढ़ी है. इसके लेकर बुधवार को राज्यसभा में कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला चिंता जता चुके हैं. उन्होंने कहा कि सीमा पार से लगातार ड्रोन आने का सिलसिला जारी है. उन्होंने बीएसएफ की ओर से पेश एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि इस साल नवंबर के अंतिम सप्ताह तक 268 ड्रोन देखे गये हैं. वहीं साल 2021 में 109 ड्रोन, साल 2020 में 49 और साल 2019 में 35 ड्रोन आने की सूचना थी.

ड्रोन के जरिए भेज जाता है ड्रग्स और हथियार: दरअसल, गौरतलब है कि साल 2019 से लेकर अब तक पाकिस्तान की ओर से ड्रोन भेजने की संख्या में काफी इजाफा हुआ है. वो ड्रोन से ड्रग्स और हथियार भेजता है. बीते एक सप्ताह से करीब हर दिन पाकिस्तान की ओर से ड्रोन ने घुसपैठ की कोशिश की है. राज्यसभा में विपक्ष ने इसपर चिंता जताई है.

Also Read: Shraddha Murder Case: आफताब की जमानत याचिका पर आज सुनवाई, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो सकती है पेशी

Previous article अभ्यास के अभाव में गणित में पिछड़ रहे बिहार के बच्चे, 2017 की तुलना में 2021 की रिपोर्ट ठीक नहीं
Next article बिहार में अब हर गलती पर थानेदारों को सस्पेंड नहीं कर सकेंगे SP, नये DGP RS Bhatti का फरमान जानिये..
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel