[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National BRICS : कोई भी देश हमारे साथ खड़ा नहीं होता, ब्रिक्स पर पूछे गए सवाल पर बोले संजय राउत

BRICS : कोई भी देश हमारे साथ खड़ा नहीं होता, ब्रिक्स पर पूछे गए सवाल पर बोले संजय राउत

0
BRICS : कोई भी देश हमारे साथ खड़ा नहीं होता, ब्रिक्स पर पूछे गए सवाल पर बोले संजय राउत
BRICS/ PM Modi/ Sanjay Raut

BRICS : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पहलगाम हमले पर चर्चा के बारे में शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत से सवाल किया गया. जवाब में उन्होंने कहा, “ये शिखर सम्मेलन होते रहते हैं, प्रधानमंत्री जाते हैं, बोलते हैं, लेकिन कोई भी देश हमारे साथ खड़ा नहीं होता. पाकिस्तान को यूएन, तुर्की, चीन, अजरबैजान का समर्थन मिला. मोदी जी दौरे कर रहे हैं, उन्हें बताना चाहिए कि कौन से देश हमारे साथ खड़े हैं.” देखें संजय राउत का ये वीडियो.

ब्रिक्स ने पहलगाम हमले की निंदा की

ब्रिक्स समूह ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और आतंकवाद के खिलाफ “कतई बर्दाश्त न करने” की नीति अपनाने पर जोर दिया. समूह ने भारत के इस रुख का समर्थन किया कि आतंकवाद से मुकाबले में दोहरे मापदंड नहीं होने चाहिए. ब्राजील के समुद्री शहर में हो रहे दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के पहले दिन, ब्रिक्स नेताओं ने सीमा पार से हो रही आतंकी गतिविधियों सहित आतंकवाद से निपटने के लिए सख्त और एकजुट रुख अपनाने की बात कही.

आतंकवाद को लेकर क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में कहा कि आतंकवाद के पीड़ितों और आतंकवाद को समर्थन देने वालों को एक जैसे नहीं माना जा सकता. उन्होंने कहा कि आतंकवादियों पर प्रतिबंध लगाने में किसी को भी हिचकिचाना नहीं चाहिए. शांति और सुरक्षा पर हुए सत्र में मोदी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को भारत की आत्मा, पहचान और सम्मान पर सीधा हमला बताया. उन्होंने कहा कि यह हमला सिर्फ भारत पर नहीं, बल्कि पूरी मानवता पर था.

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आतंकवाद की निंदा करना हमारा ‘सिद्धांत’ होना चाहिए, न कि केवल सहूलियत.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम पहले यह देखें कि हमला किस देश में हुआ, किसके खिलाफ हुआ तो यह मानवता के साथ विश्वासघात करना होगा.’’

Previous article Jharkhand News: झारखंड में मुहर्रम जुलूस के दौरान कई जगहों पर बवाल, जमकर चले पत्थर, तलवार से हमला
Next article बिहार वोटर वेरिफिकेशन केस पर सुनवाई को तैयार हुआ सुप्रीम कोर्ट, इस दिन सुनी जाएंगी दलीलें
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel