[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National ब्रह्मपुत्र बिल्डिंग की आग से गरमा रही दिल्ली की राजनीति, अरविंद केजरीवाल ने कहा-सब बर्बाद कर दिया

ब्रह्मपुत्र बिल्डिंग की आग से गरमा रही दिल्ली की राजनीति, अरविंद केजरीवाल ने कहा-सब बर्बाद कर दिया

0
ब्रह्मपुत्र बिल्डिंग की आग से गरमा रही दिल्ली की राजनीति, अरविंद केजरीवाल ने कहा-सब बर्बाद कर दिया
ब्रह्मपुत्र बिल्डिंग

Brahmaputra Building Fire : दिल्ली के ब्रह्मपुत्र बिल्डिंग में लगी आग ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है. इस आग ने बीजेपी सरकार को विपक्ष के निशाने पर ला दिया है. इस बिल्डिंग में रहने वाले टीएमसी सांसद साकेत गोखले ने तो मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से इस मामले में जवाब देने को कहा है.

ब्रह्मपुत्र बिल्डिंग में कब लगी थी आग?

ब्रह्मपुत्र बिल्डिंग में शनिवार 18 अक्टूबर को दोपहर डेढ़ बजे के करीब आग लगी थी. टीएमसी सांसद साकेत गोखले ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि दिल्ली की स्थिति दयनीय है. बिल्डिंग में आग का लगना एक भयावह अनुभव था. यह बिल्डिंग संसद से महज 100 मीटर की दूरी पर है. तीन फायर स्टेशन यहां से महज पांच मिनट की दूरी पर है, लेकिन मेरे फोन करने के बाद भी 20 मिनट तक कोई दमकल नहीं पहुंचा. जब दमकल पहुंचा भी तो पानी नहीं था. आग के बीच फंसे हुए कर्मचारियों को निकाला गया. एंबुलेंस भी देर से पहुंचा. कुल मिलाकर स्थिति बहुत खराब थी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जवाब देना चाहिए, साथ ही केंद्र सरकार भी सवालों के घेरे में है, क्योंकि बिल्डिंग की देखरेख CPWD के अधीन है और वह केंद्र सरकार के अधीन काम करता है.

अरविंद केजरीवाल ने क्यों लिया रेखा गुप्ता को निशाने पर?

अरविंद केजरीवाल ने साकेत गोखले के एक्स हैंडल पोस्ट को अपने एकाउंट से पोस्ट किया है और कमेंट लिखा है-6 महीने में ही BJP ने दिल्ली में सब बर्बाद कर दिया. अरविंद केजरीवाल यह बताना चाहते हैं कि उनके शासन में दिल्ली में पूरी व्यवस्था अच्छी थी, लेकिन बीजेपी का शासन आते ही सबकुछ बर्बाद हो गया और सभी व्यवस्था ध्वस्त हो गई. केजरीवाल ने इस पोस्ट से पहले यह दावा किया था कि उनकी सरकार में दिल्ली में सबकुछ विश्वस्तरीय था, लेकिन अब आम आदमी परेशान है. उसे बिजली-पानी के लिए तरसना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें : रिकाॅर्ड 26 लाख दीयों के साथ होगा रामलला का स्वागत, दीपोत्सव 2025 के लिए सजी अयोध्या नगरी

Previous article Diwali Special Besan Barfi: दिवाली सेलिब्रेशन को बनाएं स्पेशल, मीठे में तैयार करें टेस्टी बेसन की बर्फी
Next article ट्रंप का भरोसा टूटा! इजराइल फिर क्यों भड़का, सीजफायर के बाद गाजा पर ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक
Avatar Of Rajneesh Anand
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel