[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National बीएमसी मेयर चुनाव : बहुत अच्छा लग रहा है, नाम फाइनल होने पर भाजपा उम्मीदवार रितु तावड़े ने कहा

बीएमसी मेयर चुनाव : बहुत अच्छा लग रहा है, नाम फाइनल होने पर भाजपा उम्मीदवार रितु तावड़े ने कहा

0
बीएमसी मेयर चुनाव : बहुत अच्छा लग रहा है, नाम फाइनल होने पर भाजपा उम्मीदवार रितु तावड़े ने कहा
भाजपा उम्मीदवार रितु तावड़े (Photo: ANI)

BMC Mayor Election : भाजपा ने मुंबई महापौर (मेयर) चुनाव के लिए पार्षद रितु तावड़े के नाम का प्रस्ताव रखा है. वहीं शिवसेना ने उपमहापौर पद के लिए संजय घाडी को नामित किया. रितु तावड़े का रिएक्शन सामने आया है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में जब तावड़े से सवाल किया गया कि नॉमिनेशन फाइल करने  जा रहीं हैं. क्या कहना चाहेंगी? इसपर उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है. देखें वीडियो.

भाजपा नेता अमित सातम ने तावडे के नाम की घोषणा की, जबकि शिवसेना नेता राहुल शेवाले ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) मुख्यालय में घाडी की उम्मीदवारी की घोषणा की. तावडे वार्ड 132 से पार्षद हैं, जबकि घाडी 15 जनवरी को हुए नगर निकाय चुनाव में वार्ड 5 से चुने गए थे. शिवसेना सचिव संजय मोरे ने एक बयान में कहा कि घाडी 15 महीने तक उपमहापौर के तौर पर काम करेंगे. वह शिवसेना (UBT) के उन वरिष्ठ पूर्व पार्षदों में से एक थे, जो पाला बदलकर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए थे. मुंबई में उपमहापौर का कार्यकाल बांटकर शिवसेना अपने चार पार्षदों को इस पद पर मौका देना चाहती है.

यह भी पढ़ें : BMC Election Result 2026: ठाकरे परिवार के गढ़ में बीजेपी की सेंध, 118 सीटों पर जीत, BMC में महायुति का होगा मेयर

गौरतलब है कि 227 सदस्यीय बीएमसी के चुनाव में भाजपा 89 सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी जबकि शिवसेना ने 29 सीट जीतीं. सत्ताधारी गठबंधन के पास कुल 118 पार्षद हैं और उसने बहुमत के 114 के आंकड़े को पार कर लिया है. महापौर पद हासिल करने की अच्छी स्थिति में है. बीएमसी में 1997 से 25 वर्षों तक राज करने वाली शिवसेना (UBT) ने 65 सीट जीतीं जबकि उसके सहयोगी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने क्रमशः छह और एक सीट जीती.

अन्य दलों में कांग्रेस ने 24 सीट जीतीं, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने आठ, एनसीपी (अजित पवार गुट) ने तीन और समाजवादी पार्टी ने दो सीट जीतीं. नौ साल के अंतराल के बाद हुए इस बड़े चुनाव में दो निर्दलीय उम्मीदवार भी जीते. पिछला कार्यकाल खत्म होने के बाद बीएमसी आयुक्त सात मार्च 2022 से राज्य सरकार द्वारा नियुक्त प्रशासक के तौर पर काम कर रहे हैं.

Previous article हजारीबाग के बड़कागांव में गोलीबारी, जेवर दुकान में 25 लाख के गहने की लूट
Next article बिटकॉइन की जोरदार वापसी, फिर 70 हजार डॉलर के पार; जानें एक्सपर्ट की राय
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel