[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National ‘विदेश में भारत का अपमान करेंगे तो देश में मिली सीटें भी…’, राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का जोरदार पलटवार

‘विदेश में भारत का अपमान करेंगे तो देश में मिली सीटें भी…’, राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का जोरदार पलटवार

0
‘विदेश में भारत का अपमान करेंगे तो देश में मिली सीटें भी…’, राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का जोरदार पलटवार
BJP On Rahul Gandhi: राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का कड़ा विरोध

BJP On Rahul Gandhi: बीजेपी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोलंबिया में दिए गए बयान की कड़ी निंदा की है. बीजेपी ने राहुल गांधी पर विदेशी धरती पर भारत का अपमान करने और देश को नीचा दिखाने का आरोप लगाया है. बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के बयानों पर कहा कि इससे तो अच्छा होता अगर उन्होंने भारत के लोगों को विजयदशमी के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं दी होती, लेकिन वे भारत पर हमला कर रहे हैं, वे देश में भी ऐसा ही करते हैं और विदेश में भी.

निराधार बात कहते हैं राहुल गांधी- रविशंकर प्रसाद

बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने कोलंबिया में कहा कि भारत में लोकतंत्र नहीं है, लोगों को बोलने की आजादी नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति देश के विकास, बीजेपी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे ज्यादा आजादी से ‘गाली’ देता है तो वह राहुल गांधी हैं, इसलिए उन्हें देश के खिलाफ बोलने का कोई अधिकार नहीं है. वे भारत और विदेश में निराधार बातें करते हैं. रवि शंकर प्रसाद ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आप (राहुल गांधी) विदेश में भारत का अपमान करते हैं तो समझ लीजिए कि आपको देश में मिली सीटें भी नहीं मिलेंगी.

राहुल गांधी ने फिर वहीं किया- गौरव भाटिया

ईआईए (EIA) विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में राहुल गांधी की टिप्पणी का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया एक्स पर साझा करते हुए, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा ‘‘राहुल गांधी ने फिर वही किया, विदेशी धरती पर भारत का अपमान किया. लंदन में हमारे लोकतंत्र को बदनाम करने से लेकर अमेरिका में हमारी संस्थाओं का मजाक उड़ाने तक और अब कोलंबिया में भी, वह भारत को वैश्विक मंच पर अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ते.’’

राहुल गांधी का बयान

बीजेपी नेता की ओर से शेयर किए गए वीडियो में राहुल गांधी यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि भारतीय ढांचे में खामियां हैं और कुछ जोखिम हैं जिनसे भारत को पार पाना होगा. उन जोखिमों को स्पष्ट करने के लिए कहे जाने पर, कांग्रेस नेता ने कहा, ‘सबसे बड़ा जोखिम भारत में लोकतंत्र पर हो रहा हमला है, क्योंकि भारत में कई धर्म, कई परंपराएं, कई भाषाएं हैं. भारत वास्तव में अपने सभी लोगों के बीच चलने वाली एक संवाद प्रक्रिया है.’’ गांधी ने कहा कि भिन्न-भिन्न परंपराओं, धर्मों और विचारों को अपनी अभिव्यक्ति और अस्तित्व की आजादी की जरूरत होती है, और उसे बनाने का सबसे अच्छा तरीका लोकतांत्रिक व्यवस्था है. उन्होंने कहा कि इस समय भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था पर व्यापक हमला हो रहा है, इसलिए यही जोखिम है.’’

Also Read: Bareilly violence: विजयादशमी पर बरेली में हाई अलर्ट, 48 घंटे और बढ़ी इंटरनेट पर लगी पाबंदी, भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात

Previous article बैंकिंग और फानेंशियल सेक्टर में धमाल मचा रहा 2000 रुपये का नोट, जानें क्या कहती है RBI Report?
Next article RRB NTPC सिटी स्लिप कल हो सकती है जारी, जानें कब होगा एग्जाम
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel