[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National LK Advani: लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

LK Advani: लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

0
LK Advani: लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
LK Advani

LK Advani: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को आज सुबह इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने बताया, उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है. लालकृष्ण आडवाणी नियमित जांच के लिए अपोलो अस्पताल में डॉ विनीत सूरी की देखरेख में भर्ती हैं. डॉ विनीत सूरी ने कहा, वह ठीक हैं और जल्द ही उन्हें छुट्टी मिल जाएगी.

3 जुलाई को भी अस्पताल में हुए थे भर्ती

इससे पहले 3 जुलाई को बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि एक दिन के बाद यानी 4 जुलाई को उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई थी. उससे पहले उन्हें 26 जून को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तबीयत बिगड़ने पर उन्हें देर रात करीब 11 बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के पुराने निजी वार्ड में भर्ती कराया गया था.

भारत रत्न से नवाजे गए हैं आडवाणी

इसी साल 31 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में अपने आवास पर पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया था. यह देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है. लालकृष्ण आडवाणी ने 1998 से 2004 तक गृह मंत्री और 2002 से 2004 तक अटल बिहारी वाजपेयी के शासन काल में डिप्टी पीएम रहे हैं.

कौन हैं बेगम खालिदा जिया

Previous article Bangladesh Protests : बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अब क्या होगा?
Next article Imraan Khan होंगे क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के नए बल्लेबाजी कोच
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel