[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Iltija Mufti: इल्तिजा मुफ्ती के बयान पर गरमाई राजनीति, बीजेपी ने किया पलटवार, कांग्रेस ने की तारीफ

Iltija Mufti: इल्तिजा मुफ्ती के बयान पर गरमाई राजनीति, बीजेपी ने किया पलटवार, कांग्रेस ने की तारीफ

0
Iltija Mufti: इल्तिजा मुफ्ती के बयान पर गरमाई राजनीति, बीजेपी ने किया पलटवार, कांग्रेस ने की तारीफ
Iltija Mufti

Iltija Mufti: पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती के एक बयान पर सियासी घमासान छिड़ गया है. बीजेपी ने उनके बयान पर पूरजोर विरोध किया है. वहीं, कांग्रेस ने तारीफ की है. बीजेपी ने कहा है कि इल्तिजा का बयान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है. बता दें, रविवार को इल्तिजा ने हिंदुत्व पर एक बयान देते हुए कहा कि हिंदुत्व एक बीमारी है. यह हिंदू धर्म को बदनाम कर रहा है. इससे जरिये अल्पसंख्यकों, खासकर मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा है. अपने बयान को लेकर इल्तिजा ने यह भी कहा है कि ‘यह महात्मा गांधी का भारत है. उन्होंने कहा कि ‘मैंने हिंदुत्व के खिलाफ बोला है हिंदू धर्म के खिलाफ नहीं. मैंने वीर सावरकर के दर्शन के खिलाफ बोला है कि भारत केवल हिंदुओं के लिए है. हिंदू धर्म एक ऐसा धर्म है जो शांति को बढ़ावा देता है. उन्होंने कहा कि मैं हिंदुत्व के खिलाफ हूं.’

मुख्तार अब्बास नकवी ने दिया बयान

वहीं, पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती के बयान पर बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि ”हिंदुत्व देश की ‘संस्कृति’ है, ‘संस्कार’ है. जो लोग इस देश की ‘संस्कृति और संस्कार’ से अनजान हैं उन्हें जरूर इसकी जरूरत है सनातन संस्कृति के बारे में एक बार फिर से संदेश देने की. उन्होंने कहा कि जहां तक ​​बात है हिंदुत्व की तो यह समाज के सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने और समावेशी सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश देता है.

बीजेपी ने कहा माफी मांगे इल्तिजा

बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल ने इल्तिजा से बयान के लिए माफी मांगने को कहा है. पॉल ने कहा कि महबूबा मुफ्ती और उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती हमेशा भारत के खिलाफ बोलती हैं. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव चुनाव में उन्हें जनता ने नकार दिया है. वो चुनाव हार गई हैं. वो हमेशा नफरत फैलाने का काम करती हैं.

इधर, कांग्रेस ने इल्तिजा मुफ्ती के बयान को हिंदू धर्म की तारीफ कहा है. कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा है कि ‘उन्होंने हिंदू धर्म की तारीफ की है. वह एक युवा नेता हैं और मुफ्ती मोहम्मद सईद की पोती हैं. हम सभी को एक-दूसरे के धर्मों का सम्मान करना चाहिए.’

Also Read: राहुल गांधी पर प्रमोद आचार्य का बड़ा कटाक्ष, कहा- ’15 साल में कर दिया 150 साल पुरानी पार्टी को खत्म’

Previous article Deoghar News : सब्जी विक्रेता के एकाउंट से 15096 रुपये की ठगी
Next article मंजीत यादव की हत्या के 40 दिन बाद भी खुलासा नहीं
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel