[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar सुप्रीम कोर्ट से झटका लगने के बाद BJP का विपक्षी दलों पर हमला, ओवैसी का भी कटाक्ष, कहा- SC जाना गलत फैसला

सुप्रीम कोर्ट से झटका लगने के बाद BJP का विपक्षी दलों पर हमला, ओवैसी का भी कटाक्ष, कहा- SC जाना गलत फैसला

0
सुप्रीम कोर्ट से झटका लगने के बाद BJP का विपक्षी दलों पर हमला, ओवैसी का भी कटाक्ष, कहा- SC जाना गलत फैसला

सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस सहित 14 विपक्षी दलों को जोरदार झटका लगा है. दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने उनकी दायर एक याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. अपनी याचिका में विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों के मनमाने उपयोग का आरोप लगाया गया था. विपक्षी दलों के नेताओं ने एक नए सेट की मांग की थी जिसमें गिरफ्तारी, रिमांड और जमानत को नियंत्रित करने वाले दिशा-निर्देश हो.

सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बात: विपक्षी दलों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कानून सबके लिए एक समान है. नेताओं के लिए अलग नियम नहीं हो सकते. कोर्ट ने कहा कि नेताओं की गिरफ्तारी की प्रक्रिया अलग नहीं हो सकती और ऐसे मामलों में अलग गाइडलाइन जारी नहीं किया जा सकता. वहीं, कोर्ट के फैसले के बाद बीजेपी नेताओं ने विपक्ष पर हमला बोल दिया.

बीजेपी ने किया पलटवार: विपक्षी दलों की अर्जी पर कोर्ट की सुनवाई से इनकार करने के बाद बीजेपी ने विपक्षी दलों पर हमला कर दिया. बीजेपी नेता और केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचारियों का नेतृत्व कर रही है. जांच एजेंसियों को भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार है.

भ्रष्ट दलों की याचिका खारिज: वहीं, बीजेपी नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने ने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस, राजद, टीएमसी, आप और बीआरएस सहित 14 भ्रष्ट दलों ने अदालत में जाकर याचिका दायर की. कोर्ट ने उनकी याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया और कहा कि वे आम लोगों की तरह हैं और कानून सबके लिए समान है.


Also Read: Money Laundring Case: मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने 14 दिनों के लिए बढ़ाई न्यायिक हिरासत

ओवैसी ने बताया गलत फैसला: इन सबसे इतर एआईएमआईएम के अध्यक्ष ओवैसी ने कहा कि यह एक गलत कदम था, राजनीति करने का सही तरीका नहीं था, जब हम पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी जैसे दुर्जेय प्रतिद्वंद्वी का सामना कर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट जाना एक नासमझी भरा फैसला था. इसने बीजेपी को यह कहने का मौका दिया है कि सुप्रीम कोर्ट (SC) हमारा समर्थन कर रहा है.

Previous article योगी सरकार की कैबिनेट में 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, बुनकरों पर दिखायी पूरी दरियादिली, खोल दिया खजाना
Next article 8 अप्रैल से दक्षिण दौरे पर होंगे पीएम मोदी, 11300 करोड़ रुपये के परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel