[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National स्वाति मालीवाल मामले में एनसीडब्ल्यू ने विभव कुमार को भेजा समन, बीजेपी ने साधा अरविंद केजरीवाल पर निशाना

स्वाति मालीवाल मामले में एनसीडब्ल्यू ने विभव कुमार को भेजा समन, बीजेपी ने साधा अरविंद केजरीवाल पर निशाना

0
स्वाति मालीवाल मामले में एनसीडब्ल्यू ने विभव कुमार को भेजा समन, बीजेपी ने साधा अरविंद केजरीवाल पर निशाना
swati-maiwal/ file photo

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मामले में बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आई है. प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि मालीवाल निश्चित रूप से विपक्षी दल की नेता हैं, लेकिन बीजेपी यह सुनिश्चित करने के लिए लड़ रही है कि उन्हें न्याय मिले. इधर, एनसीडब्ल्यू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व पीएस विभव कुमार को शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश होने के लिए कहा है.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर करारा प्रहार करते हुए भाटिया ने कहा कि मामले में केजरीवाल को जवाब देना चाहिए. मामले पर आखिर वो चुप्प क्यों हैं. यह महिला सम्मान की बात है. यदि आप कुछ नहीं बोल सकते तो आपको इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि देश की महिलाएं गुस्से में हैं और अपमानित महसूस कर रही हैं. बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि इसके लिए सिर्फ अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार हैं.


Read Also : Swati Maliwal से बदसलूकी मामला, संजय सिंह बोले- होगी कड़ी कार्रवाई

यह एक बहुत बड़ा संदेश है पूरे देश को: गौरव भाटिया

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि हमारी पार्टी ने एक अच्छी परंपरा को आगे बढ़ाया है. मालीवाल विपक्ष की नेता है लेकिन बीजेपी चाहती है कि उनको भी न्याय मिले. आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद की लड़ाई बीजेपी लड़ रही है. यह एक बहुत बड़ा संदेश है पूरे देश को… दिल्ली को और उत्तर प्रदेश को…जब महिला स्म्मान की बात आएगी तो बीजेपी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर खड़ी रहेगी.

सांसद संजय सिंह ने की स्वाति मालीवाल से मुलाकात

आपको बता दें कि स्वाति मालीवाल का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक विभव कुमार द्वारा स्वाति मालीवाल के साथ ‘‘दुर्व्यवहार’’ किए जाने की बात स्वीकार करने के एक दिन बाद बुधवार को पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह मालीवाल से मुलाकात करने पहुंचे थे. खबरों की मानें तो मालीवाल से मुलाकात के दौरान संजय सिंह के साथ दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की सदस्य वंदना सिंह भी थीं. यह मुलाकात मालीवाल के आवास पर हुई.

Previous article Sunil Chhetri : पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला गोल दागने वाले सुनील छेत्री ने की संन्यास की घोषणा, जानें उनके नाम दर्ज कुछ अनोखे रिकाॅर्ड
Next article जेपी नड्डा ने RJD का फूल फॉर्म बताकर कसा तंज तो तेजप्रताप यादव ने किया पलटवार, BJP के लिए जानिए क्या बोले..
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel