[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National BJP Attack on Congress: पीएम मोदी की ‘गायब’ तस्वीर पर गरमाई सियासत, आमने सामने BJP-कांग्रेस, आरोप-प्रत्यारोप जारी

BJP Attack on Congress: पीएम मोदी की ‘गायब’ तस्वीर पर गरमाई सियासत, आमने सामने BJP-कांग्रेस, आरोप-प्रत्यारोप जारी

0
BJP Attack on Congress: पीएम मोदी की ‘गायब’ तस्वीर पर गरमाई सियासत, आमने सामने BJP-कांग्रेस, आरोप-प्रत्यारोप जारी
BJP Attack on Congress

BJP Attack on Congress: भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की एक पोस्ट के खिलाफ पार्टी पर हमला बोल दिया है. बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस को जमकर आड़े हाथ लिया है. कांग्रेस की ओर से एक फोटो और बयान जारी किया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संकट के समय ‘गायब’ नेता के रूप में दर्शाने की कोशिश की गई है. बीजेपी की आईटी इकाई के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर एक्स पर लिखा “कांग्रेस ने ‘सिर तन से जुदा’ वाली फोटो का इस्तेमाल करके कोई संदेह नहीं छोड़ा है. यह महज एक राजनीतिक बयान नहीं है. यह मुस्लिम वोट बैंक को निशाना बनाने और प्रधानमंत्री के खिलाफ परोक्ष तरीके से उकसावे वाला काम है.”

कांग्रेस ने सोशल मीडिया में किया पोस्ट

कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में प्रधानमंत्री की किसी पुरानी तस्वीर को उनके नाम के बिना दिखाया गया है जिसमें केवल परिधान दिखाई दे रहे हैं और शरीर दिखाई नहीं दे रहा है. कांग्रेस ने एक्स पर जारी इस पोस्ट में ऊपर गायब लिखा है. इसपर अमित मालवीय ने कहा “कांग्रेस ने इस तरह का हथकंडा पहली बार नहीं अपनाया है. राहुल गांधी ने कई बार प्रधानमंत्री के प्रति हिंसा को उकसाया भी है और उसे सही भी ठहराया है. फिर भी कांग्रेस इसमें कामयाब नहीं होगी क्योंकि प्रधानमंत्री को लाखों भारतीयों का स्नेह और आशीष प्राप्त है.” उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी का सिर कटा है तो वह कांग्रेस है, जो अब बिना सिर वाले हाइड्रा की तरह इधर-उधर हाथ-पैर पटक रही है.

प्रदीप भंडारी ने लिया आड़े हाथ

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस को सीधे पाकिस्तान से आदेश मिल रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक में एकजुटता पर जोर दिया था, लेकिन उसकी जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष समेत कुछ नेता पाकिस्तान से बातचीत करने का सुझाव दे रहे हैं. भंडारी ने कहा कि पाकिस्तान के एक पूर्व मंत्री ने कांग्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट का हवाला दिया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जहां कांग्रेस के लिए बल्लेबाजी कर रहा है, वहीं कांग्रेस पाकिस्तान के लिए गेंद डाल रही है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद कुछ दिन तक एक स्वर में बोलने के बाद सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच अब आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं.

पाकिस्तान की भाषा बोलने का बीजेपी ने लगाया आरोप

बीजेपी ने कई कांग्रेस पदाधिकारियों की विवादास्पद टिप्पणियों का हवाला देते हुए उन पर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया है तथा आतंकवादियों और उनके प्रायोजकों के खिलाफ कार्रवाई में सरकार को समर्थन देने में कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की गंभीरता पर सवाल उठाया है. दूसरी तरफ कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए उनके सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होने और बिहार में विकास परियोजनाओं की शुरुआत के मौके पर आयोजित एक सभा को संबोधित करने के लिए उनकी आलोचना की है. कांग्रेस ने इसे राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों से जोड़ा है.

Previous article सिंधु जल संधि निरस्त होने से जगमग होगा कश्मीर, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा
Next article BPSC Teacher Posting: बदल गया बिहार में शिक्षक पोस्टिंग का फॉर्मूला, बीपीएसई TRE 3 के लिए यहां करें रजिस्ट्रेशन
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel