[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Bihar Politics : कुछ ही दिनों में नीतीश कुमार को सत्ता से बाहर कर सकती है बीजेपी, सपा नेता का बड़ा दावा

Bihar Politics : कुछ ही दिनों में नीतीश कुमार को सत्ता से बाहर कर सकती है बीजेपी, सपा नेता का बड़ा दावा

0
Bihar Politics : कुछ ही दिनों में नीतीश कुमार को सत्ता से बाहर कर सकती है बीजेपी, सपा नेता का बड़ा दावा
माता प्रसाद (दाएं) अखिलेश यादव (बाएं) (Photo: X)

Bihar Politics : उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय ने बिहार की राजनीति को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी निकट भविष्य में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सत्ता से बाहर कर सकती है. समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता ने यह भी आरोप लगाया कि हिंदुत्व के एजेंडे पर अपना सारा ध्यान केंद्रित करके बीजेपी भारत को एक ऐसे राष्ट्र में बदलना चाहती है जहां कोई समभाव नहीं होगा.

पांडेय ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर आयोजित समारोह में मीडिया से बात की. उन्होंने बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. पांडेय ने कहा कि सरकार की नीतियां बेरोजगारी को दूर करने की नहीं है. उनका नारा केवल हिंदुत्व है. वे हिंदुत्व के नाम पर सरकार चलाना चाहते हैं और धार्मिक अनुष्ठान करके लोगों को भ्रमित करना चाहते हैं.

सम्राट चौधरी को गृह मंत्री बनाना उनका आंतरिक फैसला : पांडेय

पांडेय ने बिहार में भाजपा नेता सम्राट चौधरी (उप मुख्यमंत्री) को गृह मंत्री बनाने से जुड़े सवाल के जवाब में दावा किया है कि बीजेपी आने वाले समय में नीतीश कुमार को बाहर कर सकती है. पांडेय ने कहा, ‘‘सम्राट चौधरी को गृह मंत्री बनाना उनका आंतरिक फैसला है और यह समझौते के तहत किया गया होगा.’’ उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि कुछ दिन बाद उन्हें (नीतीश कुमार) बाहर भी किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें : Bihar Politics: जहर मैंने पी लिया, तकलीफ उन्हें है कि मैं फिर से जी गया…, उपेंद्र कुशवाहा ने शायराना अंदाज में किसे दिया जवाब

उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष पांडेय ने कहा कि बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर बीजेपी सरकार का ध्यान नहीं है. इनका सारा ध्यान हिंदुत्व के एजेंडे पर जोर देकर हमारे देश को एक ऐसे राष्ट्र में बदलने पर है, जहां समभाव न रहे.

202 सीट जीतकर शानदार जीत हासिल की एनडीए ने

हाल में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 243 सदस्यीय विधानसभा में 202 सीट जीतकर शानदार जीत हासिल की. नीतीश कुमार ने गुरुवार को रिकॉर्ड 10वीं बार शपथ ली.

Previous article Hanuman Chalisa: हनुमान चालीसा की ये दो चौपाइयां बना सकती हैं दिमाग तेज, एग्जाम टाइम के लिए बेहद असरदार
Next article Pavitra Punia Wedding: एजाज खान से ब्रेकअप के बाद US बेस्ड बिजनेसमैन से शादी रचाने जा रहीं पवित्रा पुनिया, सिक्रेटली की थी सगाई
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel