[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Train Accident: छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी से टकराई मेमू ट्रेन, हादसे में 5 की मौत, कई घायल

Train Accident: छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी से टकराई मेमू ट्रेन, हादसे में 5 की मौत, कई घायल

0
Train Accident: छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी से टकराई मेमू ट्रेन, हादसे में 5 की मौत, कई घायल
Train Accident, Social Media

Train Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्टेशन में मंगलवार को एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है. शाम करीब 4 बजे मेमू ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गयी. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, कई लोग घायल हुए हैं. टक्कर के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रेन के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं.

बिलासपुर के डीसी संजय अग्रवाल ने बताया घटना को लेकर बताया “बिलासपुर के पास एक लोकल ट्रेन और मालगाड़ी की आखिरी और पहली बोगी में टक्कर हो गई. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है. बचाव अभियान जारी है.”

यात्री ट्रेन के मालगाड़ी से टकरा जाने से दो से ज्यादा यात्री घायल

रेलवे विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक लोकल यात्री ट्रेन कोरबा जिले के गेवरा रेलवे स्टेशन से बिलासपुर के लिए रवाना हुई थी. इसी दौरान शाम करीब चार बजे गतौरा और बिलासपुर रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन ने मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी. घटना में दो से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

राहत और बचाव कार्य जारी

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद रेल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए. जल्द से जल्द राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. घायलों को अस्पताल भेजा गया. जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कई अन्य लोगों के घायल होने की सूचना मिली है.

Previous article saharsa vidhansabha 2025:विधानसभा चुनाव को लेकर थम गया चुनाव प्रचार
Next article अनुसूचित क्षेत्रों में पी-पेसा कानून सरकार करे लागू : मांझी परगना
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel