[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Big Accident: आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में बड़ा हादसा, कार और ट्रक की सीधी टक्कर में 7 लोगों की मौत

Big Accident: आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में बड़ा हादसा, कार और ट्रक की सीधी टक्कर में 7 लोगों की मौत

0
Big Accident: आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में बड़ा हादसा, कार और ट्रक की सीधी टक्कर में 7 लोगों की मौत
Big Accident: आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में कार और ट्रक की टक्कर

Big Accident: आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बुधवार (17 सितंबर) को एक रेत से भरे ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई. हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई.  घटना को लेकर जिला परिवहन आयुक्त ने बताया “आज पेरामन के पास एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें एक टिपर लॉरी और छह यात्रियों को ले जा रही एक कार के बीच टक्कर हो गई. सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हमारा मानना है कि यह टिप्पर लॉरी के चालक की लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चलाने के कारण हुआ.”  यह हादसा संगम मंडल के पास उस समय हुआ जब सामने से आ रहा ट्रक कार से टकरा गया. हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

कार और ट्रक की सीधी टक्कर

हादसे को लेकर पुलिस ने बताया कि मृतक नेल्लोर शहर के रहने वाले थे और आत्मकुर सरकारी अस्पताल अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे. इसी दौरान उनकी कार और ट्रक में सीधी भिड़ंत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया “नेल्लोर जिले के संगम मंडल के पास बालू से भरे ट्रक के कार को टक्कर मारने से 15 वर्षीय लड़की समेत एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई.”

हादसे के बाद ट्रक चालक फरार, मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक हादसे के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है.

जगन मोहन रेड्डी ने जाहिर किया शोक

हादसे के बाद वाईएसआरसीपी प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने शोक जाहिर किया है. रेड्डी ने वाईएसआरसीपी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा ‘‘यह हादसा मुझे बेहद विचलित कर गया और मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं.’’ उन्होंने अधिकारियों से भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाने की अपील की.

Previous article Samsung का सबसे सस्ता Galaxy 5G फोन हुआ और भी सस्ता, देखें नयी कीमत
Next article Watch Video: राहुल गांधी ने निभाया वादा, 6 साल के बच्चे को दिलाई नयी साइकिल; जानें पूरा मामला
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel