[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Protem Speaker: भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर बनाये जाने पर बवाल, संबित पात्रा ने कांग्रेस को दिया करारा जवाब

Protem Speaker: भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर बनाये जाने पर बवाल, संबित पात्रा ने कांग्रेस को दिया करारा जवाब

0
Protem Speaker: भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर बनाये जाने पर बवाल, संबित पात्रा ने कांग्रेस को दिया करारा जवाब
Sambit Patra,

Protem Speaker: ओडिशा की कटक लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 95(1) के तहत ‘प्रोटेम स्पीकर’ नियुक्त किया. लेकिन इससे विपक्ष में भारी असंतोष देखा जा रहा है. जिससे संसद सत्र में भारी हंगामा होने के आसार जताए जा रहे हैं. कांग्रेस ने कहा, अध्यक्ष नियुक्त किया जाना संसदीय मानदंडों को नष्ट करने का एक और प्रयास है. रविवार को सांसद और बीजेपी नेता संबित पात्रा ने विपक्ष को करारा जवाब दिया.

प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति कानून से नहीं, बल्कि परंपरा से होती है

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा, प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति कानून से नहीं, बल्कि परंपरा से होती है. आजादी के बाद से भारत में यह एक लंबी परंपरा है. अब कांग्रेस इस प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश कर रही है. भर्तृहरि महताब लगातार सातवीं बार सांसद के तौर पर काम कर रहे हैं. परंपरा के अनुसार सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले सांसद को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया जा सकता है. इसलिए, इस 18वीं लोकसभा में भर्तृहरि महताब प्रोटेम स्पीकर बनने के योग्य हैं. जहां तक ​​(कांग्रेस सांसद) के सुरेश का सवाल है, वे लगातार 8 बार सांसद रह चुके हैं. के सुरेश का यह लगातार चौथा कार्यकाल है. जबकि भर्तृहरि महताब का यह लगातार सातवां कार्यकाल है. इसलिए, परंपरा का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है.

लोकसभा में शोरगुल होने के आसार

सात बार के सांसद भर्तृहरि महताब को संसद के निचले सदन का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किए जाने के कारण सत्र के दौरान लोकसभा में शोरगुल होने के आसार हैं. महताब को अस्थाई अध्यक्ष बनाए जाने की विपक्ष ने कड़ी आलोचना की है और आरोप लगाया है कि सरकार ने इस पद के लिए कांग्रेस सांसद के सुरेश के दावे की अनदेखी की. कार्यवाही की शुरुआत में, कुछ क्षणों के लिए मौन रखा जाएगा. इसके बाद लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह निचले सदन के लिए निर्वाचित सदस्यों की सूची सदन के पटल पर रखेंगे. इसके बाद, महताब लोकसभा के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सदन की सदस्यता की शपथ लेने का आग्रह करेंगे. इसके बाद प्रोटेम स्पीकर, राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त अध्यक्षों की समिति को शपथ दिलाएंगे जो 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होने तक सदन की कार्यवाही चलाने में उनकी सहायता करेगी.

27 जून को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति 27 जून को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा 28 जून को शुरू होगी. प्रधानमंत्री द्वारा दो या तीन जुलाई को इस चर्चा पर अपना जवाब देने की उम्मीद है.

Also Read: WB News: बांग्लादेशी आतंकवादी संगठन का सदस्य हबीबुल बंगाल में गिरफ्तार, नए मॉड्यूल का हुआ खुलासा

Previous article Video: मोतिहारी में गिरा एक और पुल, एक हफ़्ते के अंदर तीसरी घटना
Next article Jharkhand Weather: झारखंड में 24 से 28 जून तक इन जिलों में भारी बारिश के आसार, जानें कहां पहुंची मॉनसून की हवा
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel