[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National भगवंत मान ने विवादित वीडियो को बताया फर्जी, कहा- मैं अकाल तख्त को चुनौती नहीं दे सकता

भगवंत मान ने विवादित वीडियो को बताया फर्जी, कहा- मैं अकाल तख्त को चुनौती नहीं दे सकता

0
भगवंत मान ने विवादित वीडियो को बताया फर्जी, कहा- मैं अकाल तख्त को चुनौती नहीं दे सकता
विवादित वीडियो मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते भगवंत मान, फोटो पीटीआई

Bhagwant Mann Controversial Video: पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा, वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मैं नहीं हूं. तीनों राजनीतिक पार्टियां मुझे बदनाम करने के लिए एकजुट हो गई हैं. मान ने आगे कहा- विपक्ष के नेता मुझसे राजनीतिक रूप से नहीं लड़ सकते, इसलिए वे मुझे धार्मिक आधार पर बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. मैं श्री अकाल तख्त को चुनौती नहीं दे सकता.

वीडियो वायरल करके मुझे दोषी ठहराया गया : मान

मान ने कहा- पिछले कुछ दिनों से उनके फर्जी वीडियो जारी किए जा रहे हैं. कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, जब उन्हें कुछ नहीं मिला तो वे मुझे धार्मिक मोर्चे पर बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने अपनी बात दोहराई कि कथित आपत्तिजनक वीडियो में वह नहीं थे; उनका कहना है कि क्लिप में दिखने वाले व्यक्ति की लंबाई और शारीरिक बनावट उनसे मेल नहीं खाती. उन्होंने कहा, उस वीडियो को वायरल करके मुझे दोषी ठहराया गया. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कथित वीडियो की फोरेंसिक जांच हो चुकी है. गुरुग्राम पुलिस की कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, भाजपा ने अब इन फोरेंसिक लैब के मालिकों पर हमला किया है.

अकाल तख्त ने सीएम मान को गुरु दोखी घोषित किया है

सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त ने 15 जून को मुख्यमंत्री मान के खिलाफ एक आदेश जारी किया था. अकाल तख्त ने एक वीडियो को लेकर मान को गुरु दोखी (गुरु-द्रोही) और खालसा पंथ विरोधी घोषित किया था.

वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

भगवंत मान विवादित वीडियो मामले में गुरुग्राम पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज करके दो लोगों को गिरफ्तार किया था. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री से संबंधित विवाद से जुड़े वायरल वीडियो की फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट की व्यवस्था कराने के लिए उससे संपर्क किया गया था.

बीजेपी-कांग्रेस ने भगवंत मान पर साधा निशाना

विवादित वीडियो को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने भगवंत मान पर जोरदार हमला बोला है. बीजेपी ने आरोप लगाया कि विवादित वीडियो मामले में अकाल तख्त के निष्कर्षों को गलत साबित करने के लिए एक फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार कराने की साजिश रची गई. बीजेपी ने मान और इस मामले में कथित रूप से शामिल पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की. कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर अपना हमला तेज करते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की. साथ ही उनके सामाजिक बहिष्कार का भी आह्वान किया.

ये भी पढ़ें: वायरल वीडियो ने बढ़ाई भगवंत मान की मुश्किलें; क्यों हो रहा है पंजाब में सीएम का बहिष्कार?

Previous article बिना लाइसेंस डीजे बजाया तो लगेगा 5 लाख का जुर्माना, मुहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त
Next article पिस्तौल लेकर मारपीट मामले का फरार अभियुक्त गिरफ्तार
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel