[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National AAP छोड़ चुके 7 सांसदों की क्या होगी घर वापसी? भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मिलने का मांगा समय

AAP छोड़ चुके 7 सांसदों की क्या होगी घर वापसी? भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मिलने का मांगा समय

0
AAP छोड़ चुके 7 सांसदों की क्या होगी घर वापसी? भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मिलने का मांगा समय
पंजाब सीएम भगवंत मान, फोटो एक्स

Bhagwant Mann News: पंजाब CMO की ओर से जानकारी दी गई है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है. CM मान पंजाब के विधायकों के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे. वे पंजाब के उन राज्यसभा सदस्यों को वापस बुलाए जाने के मुद्दे पर अपने विचार रखेंगे, जो BJP में शामिल हो गए हैं.

राघव चड्ढा सहित 7 सांसदों की राज्यसभा सदस्यता समाप्त करने की भी मांग करेंगे मान

भगवंत मान पंजाब से चुने गए उन राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता समाप्त करने के मुद्दे पर अपनी पार्टी का पक्ष रखेंगे, जिन्होंने आप से नाता तोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है.

भगवंत मान ने पार्टी छोड़ने वाले सांसदों को बताया गद्दार

भगवंत मान ने इससे पहले आप छोड़ बीजेपी में शामिल होने वाले सांसदों को गद्दार करार दिया. मान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राघव चड्ढा सहित सभी 7 सांसदों पर तंज कसा था. उन्होंने लिखा- अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया—ये 7 चीजें मिलकर सब्जी का स्वाद बेहतरीन बनाती हैं, लेकिन अपने आप में ये सब्जी नहीं बन सकतीं.

राघव चड्ढा, हरभजन सिंह और स्वाति मालीवाल सहित 7 सांसदों ने इस्तीफा देकर आप को दिया झटका

आप के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और संदीप पाठक ने शुक्रवार को एक अप्रत्याशित कदम उठाते हुए पांच अन्य सांसदों के साथ पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर दी थी. इनमें अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, स्वाति मालीवाल और विक्रमजीत साहनी शामिल हैं. राज्यसभा में आप के दस सदस्य हैं. पंजाब विधानसभा के 117 सदस्यों में आप के 94 विधायक है.

ये भी पढ़ें: क्या राघव चड्डा ने मर्जर नहीं दल-बदल किया है, संसद की सदस्यता रहेगी या जाएगी; क्या कहता है कानून?

स्वाति मालीवाल BJP में शामिल, अरविंद केजरीवाल को बताया गद्दार, कई राज खोले

Previous article मलेरिया की रोकथाम को लेकर निकाली जागरुकता रैली
Next article नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel